Tuesday, April 1, 2025

सीएम योगी कल गाजियाबाद में उपचुनाव को लेकर करेंगे बैठक

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद का दौरा करने वाले हैं। लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव की तैयारी के लिए वे कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए उन जिलों में जा रहे हैं जहां उप-चुनाव होने हैं।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद का दौरा करने वाले हैं। लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव की तैयारी के लिए वे कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए उन जिलों में जा रहे हैं जहां उप-चुनाव होने हैं। गाजियाबाद सदर सीट पर 2022 में भाजपा के विधायक अतुल गर्ग सांसद निर्वाचित होने के बाद खाली हुई थी।

 

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे हिंदी भवन में मीटिंग लेंगे। इस मीटिंग में करीब ढाई सौ कार्यकर्ताओं के अलावा मंत्रियो में बृजेश सिंह, सुनील कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार कश्यप, कपिलदेव अग्रवाल, सांसद अतुल गर्ग और मेयर सुनीता दयाल भी मौजूद रहेंगी। कार्यकर्ताओं में मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और शक्ति केंद्र संयोजक शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री हिंदी भवन सभागार में करीब एक घंटे तक रहेंगे और कार्यकर्ताओं को यह समझाने का प्रयास करेंगे कि बूथ स्तर पर कैसे मेहनत करनी है ताकि विपक्ष को उप-चुनाव में पराजित किया जा सके।

 

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद विधानसभा उप-चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वह कार्यकर्ताओं का मन भी टटोलेंगे कि वे कैसा उम्मीदवार चाहते हैं। भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौति सही उम्मीदवार का चयन करना ही है। दरअसल इस सीट पर भाजपा से आधा दर्जन से अधिक दावेदार टिकट के लिए ताल ठोंक रहे हैं, ऐसे में पार्टी को इस बात का भी ध्यान रखना है कि किसी की नाराजगी कितने मायने रखेगी, पार्टी इस बात का गुणा भाग करने के बाद ही प्रत्याशी की घोषणा करेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय