Monday, April 29, 2024

मप्र विस चुनाव: राम मंदिर निर्माण को लटकाने, अटकाने और भटकाने का काम कांग्रेस ने किया: अमित शाह

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

धार। इस बार मध्यप्रदेश को तीन दीपावली मनानी है। एक दीपावली कल मनेगी, दूसरी दीपावली तीन दिसंबर को जब भाजपा सरकार बनेगी और तीसरी दीपावली 22 जनवरी को मनेगी, जब अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर में विराजित होंगे। कई वर्षों से देश की जनता के हृदय की इच्छा थी की अयोध्या में रामलला टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हो मगर यह कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के मुद्दे को अटका रही थी, लटका रही थी और भटका रही थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस की सारी बाधाओं को दूर किया। मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया और आने वाली 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा भी करने वाले हैं।

यह बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को धार जिले की मनावर विधानसभा में जन सभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने धार जिले गंधवानी विधानसभा के अवल्दा, बदनावर के मंडी प्रांगण, धार के किला मैदान और इंदौर के देपालपुर विधानसभा के बेटमा में जनसभा को भी सम्बोधित किया। सभा को पार्टी प्रत्याशी शिवराम कन्नौजे ने भी संबोधित किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि पहले तीर्थ दर्शन यात्रा योजना हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चालू करी थी, जिसे 15 महीने मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ ने बंद कर दी थी। जब फिर से कमल फूल की सरकार बनी तो तीर्थ दर्शन योजना चालू की। इस बार फिर भाजपा सरकार बनेगी और सबको बारी-बारी से अयोध्या का दर्शन कराने का काम हमारी सरकार करेगी।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने का रास्ता साफ़ किया, महाकाल लोक बनाया, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया, बाबा केदार धाम और मां विंध्यवासिनी तीर्थ क्षेत्र को विकसित किया, करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनाने के साथ ही कश्मीर में मां शारदा पीठ की फिर से पुनः प्रतिष्ठा की। मोदी नए संसद भवन में संगोल लगाकर भारतीय संस्कृति का सम्मान करने का काम कर रहे हैं। एक ओर मोदी देशभर के सारे सांस्कृतिक स्थानों को पुनर्जीवित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी राजा भोज के नाम पर जब मेट्रो चलती है तो उसका विरोध करती है, सागर में संत रविदास का मंदिर बनता है तो विरोध करती है, नर्मदा मैया के जयकारे से भी कांग्रेस को तकलीफ है। अरे कमलनाथ शर्म करो, यह मां नर्मदा है ना सिर्फ मध्यप्रदेश महाराष्ट्र और गुजरात उसकी जीवनदायिनी नहीं मां नर्मदा है और आपको इस पर भी आपत्ति है।

शाह ने कहा कि एनआई ने देशभर में रेड कर कर जो रोहिंग्या घुस कर आते थे वह रोहिंग्याओं की घुसपैठ पर नक़ल कसने का काम किया है। माता-भाइयों-बहनों मुझे बताओ मनावर वालों घुसपैठियों को रोकना चाहिए या नहीं रोकना चाहिए? यह इंडिया अलायंस वाले रोक सकते हैं क्या? कांग्रेस पार्टी रोक सकती है क्या? मोदी ने पीएफआई पर बैन लगाया। कश्मीर से 370 हटाकर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का कर दिया। मैं जब कश्मीर का बिल लेकर खड़ा हुआ तब राहुल बाबा कहते थे कि अनुच्छेद 370 मत हटाओ। मैंने पूछा क्यों न हटाए तो उन्होंने कहा खून की नदिया बाह जायेगी। राहुल बाबा खून की नदियां छोड़ो कश्मीर में किसी की कंकर चलाने की हिम्मत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में सोनिया मनमोहन की सरकार थी 10 साल तक पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया घुसते थे और बम धमाके करके चले जाते थे। श्री नरेंद्र मोदी सरकार बनी पूरी और पुलवामा में हमला किया तो मोदी ने 10 दिन में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने का काम किया। देश को सुरक्षित करना है तो देश में फिर नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में कमल फूल की सरकार लानी पड़ेगी।

*कमलनाथ ने भ्रष्टाचार की गंगा बहाई*

उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी ने भ्रष्टाचार की गंगा बहाई। 350 करोड़ का मोजर बेयर घोटाला, 2400 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, 600 करोड़ का इफको फर्टिलाइजर घोटाला, 1100 करोड़ का गेहूं के बोनस के घोटाले के साथ 25000 करोड़ की कर्ज माफी न करने का आरोप भी कमलनाथ पर है। भ्रष्टाचारी कमलनाथ कभी मध्यप्रदेश का भला नहीं कर सकते।

*कांग्रेस दलित और आदिवासी विरोधी*

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित और आदिवासी विरोधी है। इतने साल से सत्ता पर थे, कभी भी देश के राष्ट्रपति पद पर ट्राइबल बेटा या बेटी नहीं बनाया। मोदी ने उड़ीसा की गरीब घर की ट्राइबल बेटी को द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर देश भर के आदिवासियों का सम्मान किया। 15 नवंबर को आदिवासी गौरव दिन मनाया और इसके साथ-साथ बजट में भी 29000 करोड़ से आदिवासी कल्याण का बजट 129000 करोड़ तक बढ़ाने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया। कांग्रेस वाले 70 एकलव्य स्कूल छोड़कर गए थे, 70 की जगह 700 एकलव्य स्कूल का आवंटन करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया। शिवराज ने देश भर में सबसे पहले पैसा कानून को लाने का काम किया और इसके साथ-साथ टंट्या मामा के नाम से एक बड़ा स्मारक बनाने का काम भी किया। शंकर शाह-रघुनाथ शाह के नाम पर स्मारक और रानी कमलापति के नाम से भी रेलवे स्टेशन बनाकर भाजपा की सरकार ने समग्र आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाने का काम किया।

कांग्रेस का गरीब कल्याण से कोई लेना देना नहीं*

शाह ने कहा कि कांग्रेस का गरीबों के कल्याण से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा ने पिछले 18 सालों में दलितों,युवा और पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के लिए काम किया। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो प्रदेश का क्या हाल था और आज कितना अंतर आया है। प्रदेश में पहले 60 हजार किलोमीटर सड़के थी आज 5 लाख 10 हजार किलोमीटर सड़कें हो गई। पहले केवल 64 हजार पर्यटक प्रदेश घूमने आते थे आज ये आंकड़ा 9 करोड़ तक पहुंच गया है। पहले केवल प्रदेश में 150 आईटीआई थी अब बढ़कर 1 हजार हो गई। सारा परिवर्तन भाजपा की 18 सालों की सरकार में हुआ है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय