Sunday, May 4, 2025

नोएडा में साइबर ठग का खाता फ्रीज, पीड़ित को मिले 80 लाख

नोएडा। नोएडा के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक करोड़ 56 लाख की ठगी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके खाते में गए 80 लाख रुपए को फ्रीज कर पीड़ित को वापस करवाया है।

नोएडा के सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक सुश्री रीता यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के रहने वाले प्रवाल नामक एक व्यक्ति से स्काई एप के माध्यम से संपर्क करके ट्रेडिंग के नाम पर अज्ञात साइबर ठगों ने एक करोड़ 56 लाख रुपया ठग लिया था।

इस मामले की जांच कर रही साइबरक्राइम थाना पुलिस ने आज दीपक गोला नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि इस गैंग में विक्रम, प्रकाश तथा शैलेश पोद्दार सहित कई लोग शामिल है।

[irp cats=”24”]

ये लोग ठगी की रकम को सऊदी अरब तथा विभिन्न जगहों पर रहने वाले लोगों के खाते में ट्रांसफर करवाते हैं। पुलिस गैंग के अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय