गाजियाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का शक्ति प्रदर्शन; बोले- 'अस्पतालों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं'
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का गाजियाबाद दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। एकदिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और विकास, स्वास्थ्य, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।
अनावरण कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम एमएमजी अस्पताल पहुंचे और निर्माणाधीन एसएमईटी विंग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों और परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने का आश्वासन दिया।
ब्रजेश पाठक कविनगर स्थित रामलीला मैदान भी गए, जहां जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और अनुशासन के साथ काम करने का आह्वान किया।
दौरे के अंतिम चरण में विकास भवन पहुंचकर उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति दोनों बनाए रखें। उन्होंने कहा कि योजनाओं को केवल बनाने से काम नहीं चलेगा, उन्हें धरातल पर उतारना ही सरकार की प्राथमिकता है।
ब्रजेश पाठक के इस दौरे से शहर में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा रही। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया, वहीं आम जनता ने स्वास्थ्य और विकास से जुड़े मुद्दों पर सरकार की सक्रियता को सकारात्मक रूप में लिया। उपमुख्यमंत्री का यह दौरा गाजियाबाद में विकास कार्यों को नई गति देने के साथ जनता का भरोसा मजबूत करने वाला रहा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
