जन्माष्टमी पर गाजियाबाद में स्वच्छता और गौसेवा का संदेश! मंदिरों के बाहर महासफाई, निगम अधिकारियों ने किया गौ पूजन

गाजियाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर गाजियाबाद नगर निगम ने शहर के सभी जोन में विशेष सफाई अभियान चलाया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर मंदिरों और जन्माष्टमी समारोह स्थलों के आसपास विशेष सफाई कराई गई। मंदिरों के बाहर रंगोली बनाई गई, जबकि प्रकाश विभाग ने लाइटिंग की व्यवस्था को दुरुस्त कर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण किया।

जन्माष्टमी के अवसर पर नगर निगम अधिकारियों ने नंदी पार्क गौशाला पहुंचकर गौ पूजन किया। अधिकारियों ने गोवंशों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर गौ सेवा की तथा उन्हें माला पहनाकर पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी गौशाला पहुंचकर गोवंशों की सेवा की।

गाजियाबाद में ‘लव जिहाद’ के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई! बाल पकड़कर डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो को हिरासत में लिया ये भी पढ़ें  गाजियाबाद में ‘लव जिहाद’ के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई! बाल पकड़कर डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

मौके पर अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, उपमुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज तथा पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. आशीष त्रिपाठी मौजूद रहे।

“सपा सरकार में बाबा साहेब का अपमान, भाजपा राज में सम्मान”, प्रकाश पाल का अखिलेश पर बड़ा हमला ये भी पढ़ें  “सपा सरकार में बाबा साहेब का अपमान, भाजपा राज में सम्मान”, प्रकाश पाल का अखिलेश पर बड़ा हमला

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी को देखते हुए नगर निगम सीमा के सभी जोन में मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने भी पर्व को स्वच्छता के साथ मनाते हुए अपने घरों और मंदिरों को सजाया तथा स्वच्छता का संदेश दिया।

गाजियाबाद मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य धूम! 10 टन फूलों से सजा परिसर, 4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद ये भी पढ़ें  गाजियाबाद मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य धूम! 10 टन फूलों से सजा परिसर, 4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

नंदी पार्क में 1900 से अधिक गोवंश

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज ने बताया कि नंदी पार्क गौशाला में 1900 से अधिक गोवंश हैं। नगर निगम की टीम लगातार निराश्रित गोवंशों को यहां ला रही है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी समेत अन्य अवसरों पर भी शहरवासी गौशाला पहुंचकर गोवंशों की सेवा करते हैं। इस बार जन्माष्टमी पर निगम अधिकारियों और श्रद्धालुओं ने मिलकर गौ पूजन और गौ सेवा की।

नगर निगम की ओर से जन्माष्टमी समारोहों को देखते हुए मंदिरों के बाहर सफाई और प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ पार्कों की लाइटिंग को भी दुरुस्त कराया गया। अधिकारियों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के साथ पर्व मनाया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं ने सफाई व्यवस्था में भी सहयोग किया और स्वच्छता का संदेश दिया। महापौर और नगर आयुक्त ने शहरवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। दिन के...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार

जलालाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकली भव्य संकीर्तन शोभायात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जलालाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। रामनगर के श्री राम मंदिर से सुबह...
शामली 
जलालाबाद में कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकली भव्य संकीर्तन शोभायात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर जिले की देवबंद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर: मोन्ट फोर्ट स्कूल में बच्चों ने जीवंत की श्री कृष्ण की लीलाएं, जयकारों से गूंजा परिसर

सहारनपुर के गागलहेड़ी में स्थित मोन्ट फोर्ट स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के नन्हे बच्चों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मोन्ट फोर्ट स्कूल में बच्चों ने जीवंत की श्री कृष्ण की लीलाएं, जयकारों से गूंजा परिसर

सहारनपुर: शाकम्भरी देवी मंदिर में नवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सहारनपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने शाकम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी शारदीय नवरात्रि मेले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शाकम्भरी देवी मंदिर में नवरात्रि मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में गैस गोदाम से सिलेंडर चुराने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

सहारनपुर के नागल थाने की पुलिस ने गैस गोदाम से भरा सिलेंडर चुराने वाले आरोपी सरफराज को 12 घंटे में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में गैस गोदाम से सिलेंडर चुराने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम
नोएडा के हरौला में चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग हिरासत में