गाजियाबाद में ATS एडवांटेज सोसायटी में दर्दनाक घटना! फ्लैट की बालकनी में अटका मिला 35 वर्षीय युवक, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित ATS एडवांटेज सोसायटी में शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई। सोसायटी के फर्स्ट फ्लोर स्थित एक फ्लैट की बालकनी में 35 वर्षीय व्यक्ति का शव अटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान तरुण पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी ज्ञान खंड-3 इंदिरापुरम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने के कारण उनकी मौत हुई है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।परिजनों के अनुसार तरुण की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। उनका करीब तीन वर्षों से दिल्ली स्थित IHBAS संस्थान में इलाज चल रहा था। घटना के समय वह किस परिस्थिति में सोसायटी की बालकनी तक पहुंचे और वहां कैसे गिरे, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस हादसे समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां