गुरुग्राम के वर्ल्डमार्क में क्रिसमस पर दिखा लंदन जैसा नजारा..लोगों में लगी सेल्फी लेने की होड़
-वर्ल्डमार्क मॉल में सजाया गया विशाल क्रिसमस ट्री व पानी पर बनाया लंदन ब्रिज
-बु्रकफील्ड प्रॉपर्टीज ने दिल्ली-एनसीआर, लुधियाना में भी बनाए ऐसे मॉडल
-ब्रिज के नीचे पानी से नजारा और भी बेहतर हो गया
गुरुग्राम। वैसे तो क्रिसमस का पर्व दुनियाभर में उत्साह से मनाया जाता है, पर गुरुग्राम में इस बार का क्रिसमस पर्व कुछ खास और अलग नजर आ रहा है। यहां वर्ल्डमार्क मॉल में विशाल क्रिसमस ट्री बनाकर उसके साथ लंदन ब्रिज भी बनाया गया है। विशेष तौर पर इसकी सजावट भी की गई है। वैश्विक स्तर पर रियल एस्टेट कंपनी बुकफील्ड प्रॉपर्टीज की ओर से यह प्रयास किया गया है कि स्थानीय लोगों को क्रिसमस पर लंदन जैसे क्रिसमस की फील कराई जाए।
यहां सेक्टर-65 स्थित वल्र्डमार्क मॉल परिसर में वाटरबॉडी पर 70 फीट लंबा लंदन ब्रिज बनाया गया है। इसी के साथ में ही 25 फीट ऊंचा भव्य क्रिसमस ट्री बनाया गया है। गुरुग्राम के साथ-साथ वल्र्डमार्क एयरो सिटी दिल्ली, बिंज सेंट्रल नोएडा और पवेलियन मॉल लुधियाना में ए वेरी लंदन क्रिसमस का आयोजन किया गया है। इस विशेष पहल के माध्यम से कंपनी ने अपनी शानदार सजावट और विशेष अनुभवों के जरिए क्लासिक लंदन क्रिसमस के आकर्षण और शालीनता को जीवंत कर दिया है। यहां की सजावट पिकाडिली सर्कस, मशहूर डबल-डेकर बस, लंदन ब्रिज, विक्टोरियन क्रिसमस सेटिंग्स, पारंपरिक टेलीफोन बॉक्स, नटक्रैकर्स और फेयरी ट्रेल्स जैसी चीजों को यहां जीवंत रूप में दर्शा रही है। यहां लंदन की सडक़ों जैसा माहौल और नजारा महसूस किया जा रहा है।
बु्रकफील्ड प्रॉपर्टीज के वाइस प्रेसिडेंट नितिन बार का कहना है कि हमारा ध्यान ऐसे डेस्टिनेशन बनाने पर है जो विश्व स्तरीय और अनुभव-आधारित पलों की सौगात दे। ए वेरी लंदन क्रिसमस हमारे विजिटर्स के लिए अंतरराष्ट्रीय उत्सवों को करीब लाने और हमारे रिटेल केंद्रों पर सार्थक सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यहां कई सामुदायिक गतिविधियां भी आयोजित की गई हैं, इनमें लेटर्स टू सांता, सांता परेड, डीआईवाई वर्कशॉप्स, फेस्टिव फ्ली मार्केट और सुरधुर क्रिसमस कैरोल्स शामिल हैं।
