ऑपरेशन कवच 12.0: 24 घंटे में 170 छापे, नशा, अवैध शराब, हथियार और जुए पर बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले में अपराध पर शिकंजा कसते हुए दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन कवच 12.0 के तहत 24 घंटे में बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। जिले की विभिन्न टीमों ने कुल 170 छापेमारी कर नशा तस्करों, अवैध शराब माफिया, हथियार रखने वालों और जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 09 नशा तस्कर, 21 शराब तस्कर, 10 अवैध हथियार रखने वाले और 19 जुआरी गिरफ्तार किए गए, जबकि बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ, अवैध शराब, हथियार और नकदी जब्त की गई।
उत्तर-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने सोमवार को बताया कि यह अभियान संगठित अपराध, नशा तस्करी और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के खिलाफ एक सुनियोजित और लक्षित कार्रवाई थी। अचानक की गई छापेमारी से अपराधियों में हड़कंप मच गया और अवैध आपूर्ति श्रृंखला पर असर पड़ा है। पुलिसउपायुक्त के अनुसार ऑपरेशन कवच 12.0 के तहत उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 345 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में 09 डग्स तस्कर काे गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से इलाके में नशे की आपूर्ति में सक्रिय थे।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर नशे की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है। इसके अलावा अवैध शराब कारोबार पर भी पुलिस ने बड़ा प्रहार किया। अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में 616 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और 21 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि यह शराब पड़ोसी राज्यों से लाकर उत्तर-पश्चिम जिले में सप्लाई की जा रही थी। वहीं पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने 08 चाकू, 02 देशी पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद कर 10 आरोपिशाें को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 19 जुआरी पकड़े गए। उनके पास से 52,200 रुपये नकद और जुआ खेलने का सामान बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि जुआ न केवल अपराध को बढ़ावा देता है, बल्कि सामाजिक अशांति का कारण भी बनता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां