ओलंपियन सुशील कुमार समेत अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ पेशी वारंट जारी

On

नयी दिल्ली – दिल्ली की एक अदालत ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में गिरफ्तार ओलंपियन सुशील कुमार और अन्य आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को नया पेशी वारंट जारी किया। न्यायालय ने संबंधित जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय के समक्ष पेश करें। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी […]

नयी दिल्ली – दिल्ली की एक अदालत ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में गिरफ्तार ओलंपियन सुशील कुमार और अन्य आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को नया पेशी वारंट जारी किया।

न्यायालय ने संबंधित जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय के समक्ष पेश करें।

कल शाम 7 बजे भारत पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 का बड़ा मुकाबला, कोलंबो में कौन मारेगा बाजी ये भी पढ़ें  कल शाम 7 बजे भारत पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 का बड़ा मुकाबला, कोलंबो में कौन मारेगा बाजी

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने सुनवाई के बाद कहा,“आरोपी के वकील ने आरोप के बिंदु पर स्वीकार किया है और माना है कि आरोपी व्यक्ति जोगिंदर उर्फ काला, अंकित डबास एवं विनोद के खिलाफ उचित आरोप लगाए जा सकते हैं।”

Ishan Kishan का तूफान , भारतीय टीम का दबदबा Pakistan को 61 रन से हराकर T20 World Cup में मजबूत दावेदारी ये भी पढ़ें  Ishan Kishan का तूफान , भारतीय टीम का दबदबा Pakistan को 61 रन से हराकर T20 World Cup में मजबूत दावेदारी

अदालत ने कहा,“आज अभियुक्त  जोगिंदर उर्फ ​​काला और अंकित डबास को अदालत में पेश नहीं किया गया है। आरोपी जोगिंदर उर्फ ​​काला और अंकित डबास के खिलाफ संबंधित जेल अधीक्षक के माध्यम से अगली तारीख के लिए नए सिरे से पेशी वारंट जारी करें। आगामी दो फरवरी को होनेवाली सुनवाई के दौरान उपरोक्त कथित अभियुक्तों को अदालत के समक्ष शारीरिक रूप से पेश करने के निर्देश के साथ।”

भारत-पाकिस्तान टी20: विराट के नाम सर्वाधिक रन, बुमराह और शाहीन नहीं हार्दिक ने लिए सबसे ज्यादा विकेट ये भी पढ़ें  भारत-पाकिस्तान टी20: विराट के नाम सर्वाधिक रन, बुमराह और शाहीन नहीं हार्दिक ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

अदालत ने आदेश में कहा,“विनोद नाम के आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया 30 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध बनता है। तदनुसार उसके खिलाफ अलग से आरोप तय किया गया है, जिसमें उसने दोषी नहीं होने की दलील दी और ट्रायल का दावा किया। आगामी दो फरवरी को जोगिंदर उर्फ ​​काला और अंकित डबास नाम के आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पेश करें।”

न्यायालय ने निर्देश दिया,“सभी अभियुक्तों के खिलाफ नए सिरे से पेशी वारंट जारी करें। साथ ही संबंधित जेल अधीक्षक को सभी अभियुक्तों को 14 फरवरी और 20 फरवरी को इस अदालत के समक्ष पेश करने का निर्देश भी दिया जाता है।”

अदालत ने 14 फरवरी और 20 फरवरी को अभियोजन पक्ष के गवाहों की गवाही के लिए मामले को सूचीबद्ध किया।

इस मामले में अमित कुमार के वकील ने अदालत के समक्ष पहले कहा है कि अमित वर्तमान मामले में पीड़ित है, जिसे दिल्ली के मॉडल टाउन के छत्रसाल स्टेडियम में चार-पांच मई 2021 की रात को 20 से अधिक खूंखार गैंगस्टरों द्वारा बेरहमी से पीटा गया था।

वकील ने आगे कहा कि आवेदक को अपने जीवन पर खतरे की आशंका थी क्योंकि इन गैंगस्टरों ने आवेदक और उसके परिवार के सदस्यों को विभिन्न स्रोतों से धमकी दी थी कि वे आवेदक एवं उसके परिवार को खत्म कर देंगे, अगर वह उनके खिलाफ बयान देगा। वकील ने आगे कहा कि आवेदक/पीड़ित और आवेदक के परिवार के सदस्य गहरी आशंका में हैं और इसलिए, मुकदमे का संचालन करने/गवाह को समयबद्ध तरीके से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही देने या रोहिणी कोर्ट के अलावा किसी अन्य जिला न्यायालय में सुनवाई करने की अनुमति देने का अनुरोध कर रहे हैं।

अदालत ने राज्य के लिए अतिरिक्त लोक अभियोजक की दलीलों को सुनने के बाद पहले ही मना कर दिया था कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से या रोहिणी कोर्ट के अलावा किसी अन्य जिला अदालत में गवाह से पूछताछ आयोजित करना बहुत मुश्किल होगा।

न्यायालय ने निर्देश दिया है कि संबंधित डीसीपी सभी सुरक्षा उपाय करेंगे और आवेदक/गवाह अमित कुमार के घर से अदालत तक जाने और रोहिणी कोर्ट परिसर में वल्नरेबल विटनेस रूम में उसका बयान दर्ज कराने के बाद अदालत से घर तक पहुंचाने के लिए कम से कम दो सशस्त्र पुलिस अधिकारियों को नियुक्त करने की व्यवस्था की जाएगी।

अदालत ने ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार व 17 अन्य के खिलाफ जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में 12 अक्टूबर को हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा, गैर कानूनी जमावड़ा समेत अन्य धाराओं में आरोप तय किए हैं।

अभियोजन पक्ष ने इस मामले में आरोप लगाया था कि जिस तरह से सागर और तीन अन्य को अगवा कर छत्रसाल स्टेडियम में लाया गया तथा उसके बाद बेरहमी से पीटा गया। आरोपी दरअसल यह दिखाना चाहते थे कि वे अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहते हैं।

अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि आरोपी लोगों के पास सागर धनखड़ को मारने के इरादे को दिखाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

गौरतलब है कि चार मई 2021 की रात छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर और सोनू की कथित तौर पर पिटाई की गई थी। सागर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

पहलवान सुशील कुमार को सह-आरोपी अजय कुमार के साथ 23 मई, 2021 को बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकजुटता का मंत्र, वक्ताओं ने कहा- 'संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार'

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकजुटता का मंत्र, वक्ताओं ने कहा- 'संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार'

मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महानगर मुरादाबाद के ऐतिहासिक एवं प्राचीन 84 घंटा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर शिव चौक और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने की महाआरती; 800 स्थानों पर हुआ जलाभिषेक

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। फाल्गुन मास की पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर शिव चौक और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने की महाआरती; 800 स्थानों पर हुआ जलाभिषेक

अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

अमरोहा/मेरठ। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मूंढा मुकारी जंगल में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में घायल हरिओम (42) की मेरठ के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

लखनऊ। प्रयागराज के पावन संगम तट पर लगे धर्म-कर्म, त्याग और समर्पण के माघ मेले का समापन रविवार को महाशिवरात्रि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महानगर मुरादाबाद के ऐतिहासिक एवं प्राचीन 84 घंटा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

अमरोहा/मेरठ। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मूंढा मुकारी जंगल में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में घायल हरिओम (42) की मेरठ के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

लखनऊ। प्रयागराज के पावन संगम तट पर लगे धर्म-कर्म, त्याग और समर्पण के माघ मेले का समापन रविवार को महाशिवरात्रि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: खेल के मैदान में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में तनाव

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: खेल के मैदान में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में तनाव

सर्वाधिक लोकप्रिय