एनसीआर में जहरीली हवा और शीतलहर का डबल अटैक, ग्रेटर नोएडा-दिल्ली टॉप प्रदूषित इलाकों में शामिल

On
रविता ढांगे Picture

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाकों में ग्रेटर नोएडा का नाम लगातार ऊपरी पायदानों में बना हुआ है।

दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) रेड जोन में दर्ज किया जा रहा है, जिससे आम जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। नोएडा की बात करें तो यहां सभी सक्रिय मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में है। सेक्टर-1 नोएडा में एक्यूआई 359 दर्ज किया गया, जबकि सेक्टर-125 नोएडा में 352, सेक्टर-116 नोएडा में 347 और सेक्टर-62 नोएडा में 342 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि नोएडा की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है।

और पढ़ें नोएडा में ₹20 लाख के गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, कॉलेजों में करते थे सप्लाई

दिल्ली की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। कई इलाकों में एक्यूआई 350 से ऊपर पहुंच गया है। चांदनी चौक में एक्यूआई 384, अशोक विहार में 376, बवाना में 373, पंजाबी बाग में 386, ओखला फेज-2 में 383 और पुसा में 399 एक्यूआई दर्ज किया गया। नेहरू नगर दिल्ली में तो एक्यूआई 397 तक पहुंच गया, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं आनंद विहार में एक्यूआई 345 और अलीपुर में 332 रिकॉर्ड किया गया। कुछ इलाकों जैसे मथुरा रोड पर एक्यूआई 259 रहा, जो अभी भी खराब श्रेणी में है। गाजियाबाद में भी हालात बेहतर नहीं हैं। संजय नगर गाजियाबाद में एक्यूआई 312 दर्ज किया गया, जबकि इंदिरापुरम में एक्यूआई 282 रिकॉर्ड हुआ।

और पढ़ें नोएडा की कंपनी ने लॉन्च किया दुनिया का पहला एआई आधारित साइबर सुरक्षा ऐप “अरिस्टा साइबर कॉप”

यानी गाजियाबाद भी पूरी तरह प्रदूषण की चपेट में है। वायु प्रदूषण के साथ-साथ मौसम ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री रहा। सुबह के समय घना कोहरा और दिन में भी कई इलाकों में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी हवा, कम गति की हवाएं और कोहरा प्रदूषण को जमीन के पास रोक लेते हैं, जिससे एक्यूआई लगातार रेड जोन में बना हुआ है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को घर से बाहर निकलने से बचने, मास्क पहनने और सुबह-शाम की सैर टालने की सलाह दी है।

और पढ़ें फर्जी बिलों से 8.52 करोड़ की कर चोरी, दिल्ली में दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

लेखक के बारे में

नवीनतम

फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर विदेश मंत्रालय ने कहा- हमारा विषय नहीं

नई दिल्ली। सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर चीनी सरकारी मीडिया की आपत्ती पर विदेश मंत्रालय ने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर विदेश मंत्रालय ने कहा- हमारा विषय नहीं

नागपुर में दंगों के आरोपित की पत्नी ने जीता एनएमसी का चुनाव..आलिशा फहीम खान एआईएमआईएम के टिकट पर विजयी

- नागपुर। नागपुर महानगर पालिका के उत्तर नागपुर स्थित प्रभाग क्रमांक 3(ड) से एनएमसी के चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
नागपुर में दंगों के आरोपित की पत्नी ने जीता एनएमसी का चुनाव..आलिशा फहीम खान एआईएमआईएम के टिकट पर विजयी

Maharashtra Civic Polls 2026: महाराष्ट्र की 13 नगर निगमों में भाजपा का परचम, मिला स्पष्ट बहुमत

मुंबई। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव में शुक्रवार शाम तक घोषित मतगणना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने २९...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
Maharashtra Civic Polls 2026: महाराष्ट्र की 13 नगर निगमों में भाजपा का परचम, मिला स्पष्ट बहुमत

KGMU में अवैध मजारों का विवाद: विहिप ने दी हटाने की चेतावनी, प्रशासन सतर्क

लखनऊ। लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला ठण्डा नहीं पड़ा है कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
KGMU में अवैध मजारों का विवाद: विहिप ने दी हटाने की चेतावनी, प्रशासन सतर्क

आई पैक रेड मामले में केंद्रीय गृह और कार्मिक मंत्रालय को पक्षकार बनाने की मांग, ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

नई दिल्ली। आई पैक (I-PAC) के दफ्तर में रेड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर...
Breaking News  राष्ट्रीय 
आई पैक रेड मामले में केंद्रीय गृह और कार्मिक मंत्रालय को पक्षकार बनाने की मांग, ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

उत्तर प्रदेश

KGMU में अवैध मजारों का विवाद: विहिप ने दी हटाने की चेतावनी, प्रशासन सतर्क

लखनऊ। लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला ठण्डा नहीं पड़ा है कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
KGMU में अवैध मजारों का विवाद: विहिप ने दी हटाने की चेतावनी, प्रशासन सतर्क

बुलंदशहर में बसपा नेता पर बड़ी कार्रवाई, लाखों की संपत्ति कुर्क

   बुलन्दशहर ।  बुलन्दशहर के ककोड़ कस्बे में पुलिस प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बसपा के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में बसपा नेता पर बड़ी कार्रवाई, लाखों की संपत्ति कुर्क

श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए हुई पहली रजिस्ट्री, सुगम दर्शन का सपना होगा साकार

-हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से कॉरिडोर निर्माण का रास्ता हो रहा साफ- ब्रज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए हुई पहली रजिस्ट्री, सुगम दर्शन का सपना होगा साकार

सहारनपुर: पति की हत्या में वांछित पत्नी गिरफ्तार, चालान काटकर जेल भेजा गया

सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने अपने पति की हत्या में मुकदमें में वांछित चल रही पत्नी अभियुक्ता को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पति की हत्या में वांछित पत्नी गिरफ्तार, चालान काटकर जेल भेजा गया