नागपुर में दंगों के आरोपित की पत्नी ने जीता एनएमसी का चुनाव..आलिशा फहीम खान एआईएमआईएम के टिकट पर विजयी

On
School Ad





नागपुर। नागपुर महानगर पालिका के उत्तर नागपुर स्थित प्रभाग क्रमांक 3(ड) से एनएमसी के चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की उम्मीदवार आलिशा (लिशा) फहीम खान ने जीत दर्ज की। वे नागपुर दंगों के प्रमुख आरोपितों में से एक और वर्तमान में जमानत पर रिहा फहीम खान की पत्नी हैं। इस प्रभाग से एआईएमआईएम के कुल 3 उम्मीदवार विजयी हुए हैं। वहीं, समीपवर्ती प्रभाग क्रमांक 6 में मुस्लिम लीग के चारों उम्मीदवारों के चुने जाने से उत्तर नागपुर के राजनीतिक समीकरणों पर पूरे राज्य का ध्यान केंद्रित हो गया है।

राज्य में औरंगजेब की कब्र को लेकर दिए गए बयानों के बाद उत्पन्न तनावपूर्ण माहौल का असर नागपुर पर भी पड़ा था। पवित्र आयत के कथित अपमान के बाद भड़की प्रतिक्रियाएं आगे चलकर दंगों में बदल गईं। मार्च 2025 में महाल क्षेत्र में हुए इन दंगों के बाद फहीम खान को 4 महीनों के लिए जेल भेजा गया था। इसके बाद पुलिस और महानगरपालिका प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खान परिवार के दो मंज़िला मकान को बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया था।

इस पृष्ठभूमि में, मात्र कुछ ही महीनों के भीतर आलिशा खान ने राजनीति में सक्रिय कदम रखते हुए नागपुर महानगरपालिका का चुनाव लड़ा। प्रचार के दौरान उन्होंने प्रशासन की भूमिका की तीखी आलोचना की तथा प्रभाग की बुनियादी नागरिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने कहा था, “घर गिराने के मामले में प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन हमारे इलाके की समस्याएं वर्षों से लंबित हैं।”

उन्होंने पीली नदी के किनारे स्थित बस्तियों में हर मानसून में होने वाले जलभराव, अपर्याप्त जल निकासी व्यवस्था, जर्जर या बंद पड़ी सरकारी स्कूलों, झुग्गी-बस्तियों के नियमितीकरण और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आपात स्थिति में मरीजों को आठ किलोमीटर दूर स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ता है, जिससे देरी के कारण जान का खतरा पैदा होता है।

जीत के बाद प्रतिक्रिया देते हुए आलिशा खान ने कहा कि 17 मार्च के बाद उनके जीवन ने एक नया मोड़ लिया। पति के कारावास ने उन्हें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की ताकत दी। उनकी इस जीत से नागपुर की राजनीति में नई चर्चाओं की शुरुआत हो गई है और आने वाले समय में उनकी भूमिका पर पूरे राज्य की नजर बनी रहेगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

नैनीताल जिले में आंधी तूफान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, रामनगर में बच्चे की मौत ये भी पढ़ें  नैनीताल जिले में आंधी तूफान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त, रामनगर में बच्चे की मौत

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin

कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा केस: 'सुनियोजित लव जिहाद' का आरोप, सीएम से करेंगे गुहार ये भी पढ़ें  कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा केस: 'सुनियोजित लव जिहाद' का आरोप, सीएम से करेंगे गुहार

https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

देवरिया में जयंत चौधरी का सपा पर तीखा हमला— "PDA का मतलब नहीं पता, समाजवाद छोड़ जातिवाद पर उतरी सपा", गन्ने का दाम '400 पार' ये भी पढ़ें  देवरिया में जयंत चौधरी का सपा पर तीखा हमला— "PDA का मतलब नहीं पता, समाजवाद छोड़ जातिवाद पर उतरी सपा", गन्ने का दाम '400 पार'

Views: 62

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली कोतवाली पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी में एक शिक्षक के घर हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

मुजफ्फरनगर: गेहूं के बीच लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक से फैली सनसनी

मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जारी अभियान में मंसूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गेहूं के बीच लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक से फैली सनसनी

अश्लील गीतों पर हरियाणा महिला आयोग सख्त, 'सरके चुनर तेरी सरके' पर उठाए सवाल

चंडीगढ़।  हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मनोरंजन जगत में बढ़ती अश्लीलता और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
अश्लील गीतों पर हरियाणा महिला आयोग सख्त, 'सरके चुनर तेरी सरके' पर उठाए सवाल

मुजफ्फरनगर: जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

शरीर में दो निवास: जीवात्मा और परमात्मा – कर्म और ईश्वर की दृष्टि

मानव शरीर एक ऐसा अनूठा स्थान है जहाँ जीवात्मा और परमात्मा दोनों का निवास होता है। ईश्वर इस काया का...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
शरीर में दो निवास: जीवात्मा और परमात्मा – कर्म और ईश्वर की दृष्टि

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका, 2 बेटों समेत 3 घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

फर्रुखाबाद। पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सदर विधान सभा के पूर्व विधायक विजय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका, 2 बेटों समेत 3 घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

एयर इंडिया: जज को परोसा फंगस लगा खाना, केबिन क्रू ने की बदतमीजी, सरोजनी नगर थाने में शिकायत

लखनऊ। एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में खाने की गुणवत्ता और क्रू मेंबर्स के व्यवहार को लेकर एक नया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एयर इंडिया: जज को परोसा फंगस लगा खाना, केबिन क्रू ने की बदतमीजी, सरोजनी नगर थाने में शिकायत

मीरजापुर में योगी का आत्मविश्वास भरा अंदाज... सेट कर गए 2027 का गेम प्लान

मीरजापुर। विंध्य धरा पर कदम रखते ही भक्ति-शक्ति से लबरेज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंदाज बता रहा था कि यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मिर्जापुर  
मीरजापुर में योगी का आत्मविश्वास भरा अंदाज... सेट कर गए 2027 का गेम प्लान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम