सहारनपुर: पति की हत्या में वांछित पत्नी गिरफ्तार, चालान काटकर जेल भेजा गया
सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने अपने पति की हत्या में मुकदमें में वांछित चल रही पत्नी अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को वादी संदीप पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम शिमलाना थाना बडगांव ने बताया कि वादी के भाई मृतक मन्टू व सौरभ पुत्र मुकेश का आपस मे कुछ विवाद चल रहा था । उसी विवाद के चलते सौरभ पुत्र मुकेश, मुकेश पुत्र प्रकाश व संजीव पुत्र प्रकाश निवासीगण ग्राम शिमलाना थाना बडगांव ने मिलकर मन्टू के घर आते समय जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना बडगांव पर धारा 103(1)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस के मुताबिक 08 अक्टूबर को मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही से श्रीमती पूजा पत्नी मन्टू पुत्री बाबूराम निवासी ग्राम शिमलाना थाना बडगांव हाल निवासी ग्राम साधारपुर थाना देवबन्द का नाम प्रकाश में आया । साक्ष्य संकलन के आधार पर श्रीमती पूजा का नाम विवेचना में शामिल किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2) बीएनएस की वृद्दि की गयी।
ये भी पढ़ें सहारनपुर: भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम का प्रहार, 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तारपुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी बडगाँव रमेश चन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में आज मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता पूजा पत्नी मन्टू पुत्री बाबूराम निवासी ग्राम शिमलाना थाना बडगांव हाल निवासी ग्राम साधारपुर थाना देवबन्द को महेशपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया ।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
ये भी पढ़ें सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तारYoutube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां