ईडी के साथ बंगाल सरकार के व्यवहार पर सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी गंभीर सवाल खड़े करती है: रविशंकर प्रसाद
पटना।पटना साहिब के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बीच हुई दुखद घटना पर सर्वोच्च न्यायालय ने जो टिप्पणी की है, उससे गंभीर सवाल खड़े होते हैं और आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि भ्रष्टाचार की जांच कर रही एजेंसी से किसी राज्य की मुख्यमंत्री ने फाइल छीन लिया हो।
ये भी पढ़ें स्पेस में जाने वाले पहले एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन, जब कैप्सूल छोड़ स्पेसक्राफ्ट से लगाई थी 'छलांग'
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल सरकार बर्बरतापूर्वक ईडी के अधिकारियों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जांच से रोकने की कोशिश कर रही है, उस पर सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी गंभीर सवाल खड़े करती है।N भाजपा के सांसद ने कहा कि ईडी की यह छापेमारी ममता बनर्जी के आवास, दफ्तर या उनकी पार्टी तृणमूल( टीएमसी) के कार्यालय या किसी नेता के घर पर नहीं हो रही थी, यह छापेमारी आई पैक कंपनी के कार्यालय में हो रही थी। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि एक मुख्यमंत्री भागते हुए पहुंची और भ्र्ष्टाचार की जांच कर रही एजेंसी से फाइल छीन कर अपने साथ ले गई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि अदालत में सरकार की ओर से बताया गया कि आईपैक कंपनी के पास कोयला घोटाले के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग के 20 करोड़ रुपये जमा करने का संदेहास्पद सबूत मिला था, जिसकी वजह से जांच जरूरी थी। उन्होंने कहा कि यह घोटाला करीब तीन हजार करोड़ रुपये का है।
श्री प्रसाद ने कहा कि इस सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय में ईडी ने स्पष्ट रूप से बताया है कि यह कार्रवाई क्यों आवश्यक थी, लेकिन जांच के दौरान वहाँ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंच गईं और एक महत्वपूर्ण फाइल लेकर चली गईं। उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद दृश्य सभी ने देखा और वहाँ प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भी उपस्थित थे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
ये भी पढ़ें लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किरेन रिजिजू का कड़ा रुख, बोले-पछताएगी कांग्रेसYoutube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां