गर्मियों में पेट की अम्लता से रहते हैं परेशान, ऐसे पाएं पेट और सीने की जलन से छुटकारा

On

नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही पेट संबंधी रोग परेशान करने लगते हैं। भूख मर जाती है और सिर्फ ठंडा पीने या खाने का मन करता है। मसालेदार और तीखा आहार लेने पर पेट व सीने में जलन की शिकायत गर्मियों में ज्यादा रहती है और कुछ लोगों पर जलन का असर सिर दर्द के रूप में भी दिखता है। हालांकि सीने और पेट की जलन का मुख्य कारण सिर्फ आहार नहीं बल्कि बढ़ता अम्ल और पित्त दोष भी है। अम्लता केवल पेट में जलनभर नहीं है।

आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर में पित्त और अम्ल की वृद्धि का संकेत हो सकता है। जब पित्त अधिक बढ़ता है तो शरीर में कई प्रकार के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे पेट में जलन, खट्टी डकार, सिर भारी लगना या आँखों में जलन। ऐसी स्थिति में आयुर्वेद में कुछ शीतल और पित्त शांत करने वाले द्रव्यों का उल्लेख मिलता है, जैसे शतावरी, शंख भस्म और मुलेठी। इनका संतुलित उपयोग शरीर की अग्नि को शांत करने और पित्त को संतुलित रखने में सहायक माना जाता है। पहले जानते हैं कि पित्त और अम्लता गर्मियों में अधिक क्यों बढ़ जाती है। इसके पीछे कई कारण होते हैं, जैसे देर रात भोजन करना, अधिक मसालेदार और तला हुआ भोजन, ज्यादा चाय और कॉफी का सेवन करना, अत्याधिक तनाव लेना, और ज्यादा समय तक खाली पेट रहना भी पेट में अम्ल की स्थिति को बढ़ा सकता है। इसके लिए शतावरी और शंख भस्म का सेवन किया जा सकता है। दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करने से पेट ठंडा रहता है और अम्ल कम मात्रा में बनता है।

क्या सभी के लिए लाभकारी है ताम्रजल? जानें क्या कहता है आयुर्वेद  ये भी पढ़ें  क्या सभी के लिए लाभकारी है ताम्रजल? जानें क्या कहता है आयुर्वेद

इसके अलावा, मुलेठी और मिश्री का सेवन भी पेट की जलन को शांत करने में मदद करता है। दोनों के मिश्रण को गुनगुने दूध या पानी के साथ लें। यह पेट की गर्मी को कम करता है और सीने और गले में होने वाली जलन को कम करता है। अब जानते हैं कि ऐसा क्या करें, जिससे पेट में अम्लता का प्रभाव कम हो और पित्त भी संतुलित रहे। इसके लिए सूरज ढलने से पहले रात का भोजन कर लें। भोजन के बाद तुरंत बैठे नहीं बल्कि हल्की सैर करें। इससे खाना अच्छे से पचेगा और पेट में गैस और खट्टी डकार की परेशानी भी कम होगी। गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाला हल्का आहार लें, जैसे खिचड़ी और दलिया। 

स्वस्थ जीवन के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें उपविष्ठ कोणासन  ये भी पढ़ें  स्वस्थ जीवन के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें उपविष्ठ कोणासन

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास बिल्डिंग में लगी आग, बच्चे सहित दो लोग झुलसे

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास एक बिल्डिंग में बुधवार सुबह आग लगने की...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास बिल्डिंग में लगी आग, बच्चे सहित दो लोग झुलसे

13 साल से कोमा में युवक… सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति!

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी अदालत Supreme Court of India ने एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाले मामले में...
Breaking News  राष्ट्रीय 
13 साल से कोमा में युवक… सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति!

चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास बिल्डिंग में लगी आग, बच्चे सहित दो लोग झुलसे

  नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास एक बिल्डिंग में बुधवार सुबह आग लगने जानकारी...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
चिराग दिल्ली में हनुमान मंदिर के पास बिल्डिंग में लगी आग, बच्चे सहित दो लोग झुलसे

देश के कई शहरों में एलपीजी सप्लाई प्रभावित, कारोबारियों और होटल मालिकों की बढ़ी चिंता

  नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर अब भारत में एलपीजी गैस की सप्लाई पर भी दिखाई   अगर...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
देश के कई शहरों में एलपीजी सप्लाई प्रभावित, कारोबारियों और होटल मालिकों की बढ़ी चिंता

लोकसभा में ऐतिहासिक घमासान: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह देंगे जवाब, चर्चा के बाद होगी वोटिंग

नई दिल्ली। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को चर्चा के बाद मतदान होगा। केंद्रीय...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा में ऐतिहासिक घमासान: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह देंगे जवाब, चर्चा के बाद होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश

मेरठ मेट्रो स्टेशन पर बड़ा खुलासा! एक्स-रे मशीन में पकड़ा गया लाखों का सोना

उत्तर प्रदेश के Meerut से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेट्रो स्टेशन पर बड़ा खुलासा! एक्स-रे मशीन में पकड़ा गया लाखों का सोना

सड़क पर अचानक दिखा मगरमच्छ! बहराइच में दहशत, कार सवार ने बनाया वीडियो

उत्तर प्रदेश के Bahraich का है ये नजारा ...एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क पर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सड़क पर अचानक दिखा मगरमच्छ! बहराइच में दहशत, कार सवार ने बनाया वीडियो

अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर बड़ा हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम की शर्तों को बताया 'अतार्किक'

  लखनऊ। सपा प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कार्यक्रम को लेकर   उन्होंने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर बड़ा हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम की शर्तों को बताया 'अतार्किक'

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना