स्वस्थ जीवन के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें उपविष्ठ कोणासन

On

नई दिल्ली। हर उम्र के लोगों की सेहत के लिए योग सबसे आसान और कारगर तरीका बन चुका है। रोजाना कुछ ही समय तक योग करने से शरीर लचीला व मन शांत रहता है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है।

इन्हीं में से 'उपविष्ठ कोणासन' एक ऐसा योगासन है, जो शरीर को कई तरह के लाभ देता है। 'उपविष्ठ कोणासन' एक संस्कृत शब्द है। 'उपविष्ठ' का अर्थ 'बैठा हुआ' और 'कोण' का अर्थ 'फैलाव'। यानी कि यह एक ऐसा आसन है जिसको करते समय जमीन पर बैठकर दोनों पैरों को चौड़ा फैलाते हैं और शरीर को आगे की ओर झुकाते हैं। यह आसन न केवल पैरों की मांसपेशियों को गहरा खिंचाव देता है, बल्कि यह रीढ़ की हड्डी को लंबा करने और कूल्हों के जोड़ को खोलने में भी सहायक है।

अमृतधारा: तीन सत्वों से मिलकर बनी चमत्कारी औषधि, सिर दर्द और माइग्रेन का रामबाण इलाज ये भी पढ़ें  अमृतधारा: तीन सत्वों से मिलकर बनी चमत्कारी औषधि, सिर दर्द और माइग्रेन का रामबाण इलाज

इसे अंग्रेजी में 'सीटेड वाइड-एंगल स्ट्रैडल पोज' के नाम से भी जाना जाता है। आयुष मंत्रालय ने इसके महत्व पर प्रकाश डाला है। उनके अनुसार, उपविष्ठ कोणासन एक ऐसा प्रमुख योगासन है जो जांघों, कूल्हों और रीढ़ को गहरा खिंचाव प्रदान करता है, शरीर को लचीला बनाता है और मानसिक शांति देता है। आसन के अभ्यास करने से पेट के अंगों पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और यह शरीर में जमी हुई अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी मदद करता है।

क्या सभी के लिए लाभकारी है ताम्रजल? जानें क्या कहता है आयुर्वेद  ये भी पढ़ें  क्या सभी के लिए लाभकारी है ताम्रजल? जानें क्या कहता है आयुर्वेद

इसके अलावा, यह मासिक धर्म संबंधी परेशानियों में भी फायदेमंद माना जाता है। उपविष्ठ कोणासन के नियमित अभ्यास करने से शरीर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है और शरीर पूरा तरोताजा महसूस करता है। हालांकि, उपविष्ठ कोणासन दिखने में जितना आसान है, उतना है नहीं। शुरुआत में इसका अभ्यास करते समय असुविधा महसूस हो सकती है, इसलिए इसका अभ्यास योग विशेषज्ञ की निगरानी में ही करें। आसन को करना बेहद आसान है। अगर आपको घुटने, कूल्हे या कमर में कोई पुरानी चोट है, तो अभ्यास करने से पहले डॉक्टर या किसी योग विशेषज्ञ की सलाह लें। गर्भवती महिलाएं इस आसन को संशोधित रूप में ही करें। 

सड़न, बदबू और मसूड़ों से खून आने की परेशानी को दूर करेगा प्राकृतिक टूथपेस्ट; जानें बनाने की आसान विधि ये भी पढ़ें  सड़न, बदबू और मसूड़ों से खून आने की परेशानी को दूर करेगा प्राकृतिक टूथपेस्ट; जानें बनाने की आसान विधि

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

विजयपुर उपचुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की गई विधायकी, रामनिवास रावत घोषित हुए एमएलए

विजयपुर। मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने सोमवार को अपना महत्वपूर्ण फैसला सुना दिया। कोर्ट ने...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
विजयपुर उपचुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की गई विधायकी, रामनिवास रावत घोषित हुए एमएलए

पश्चिम एशिया संकट पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के हंगामा के बाद संसद की कार्यवाही 10 मार्च मंगलवार सुबह 11 बजे तक के...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पश्चिम एशिया संकट पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित

इंडिगो की मैनचेस्टर जा रही उड़ान आधे रास्ते से दिल्ली लौटी

नयी दिल्ली। इंडिगो की दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही उड़ान को हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंध के कारण आधे रास्ते से...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
इंडिगो की मैनचेस्टर जा रही उड़ान आधे रास्ते से दिल्ली लौटी

महिलाएं हर क्षेत्र में लहरा रही हैं प्रतिभा का परचम: मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के एमबीए, एमसीए और डीएलएड विभाग...
मुज़फ़्फ़रनगर 
महिलाएं हर क्षेत्र में लहरा रही हैं प्रतिभा का परचम: मीनाक्षी स्वरूप

दिल्ली दंगे: शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने भाई की शादी के लिए दी राहत

  दिल्ली। दिल्ली में साल 2020 में हुए दंगे से जुड़े कथित साजिश मामले में आरोपी शरजील इमाम को कड़कड़डूमा   परिस्थितियों...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली दंगे: शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने भाई की शादी के लिए दी राहत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

सहारनपुर (बड़गांव)। सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ा के पास दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो फ्लाइड में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का प्रदेश में निवेश कराने पर विशेष जोर है। सोमवार को शहर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की हालिया कार्रवाई के बाद मुस्लिम समुदाय में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव