आई पैक रेड मामले में केंद्रीय गृह और कार्मिक मंत्रालय को पक्षकार बनाने की मांग, ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

On
School Ad



नई दिल्ली। आई पैक (I-PAC) के दफ्तर में रेड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को पक्षकार बनाने की मांग की है। ईडी ने कहा है कि अगर इन मंत्रालयों को पक्षकार नहीं बनाया गया तो जांच एजेंसी को नुकसान होगा।

15 जनवरी को ईडी की याचिका पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दखल के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया था। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने ईडी अधिकारियों पर पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर पर भी रोक लगा दी है।

कोर्ट ने कहा था कि लोकतंत्र में प्रत्येक अंग अपना काम स्वतंत्र रूप से कर सके, इसके लिए इस मामले की जांच ज़रूरी है। कोर्ट ने कहा था कि किसी भी केंद्रीय एजेंसी को किसी राजनीतिक दल के चुनावी कार्य में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है, लेकिन अगर कोई केंद्रीय जांच एजेंसी अपना काम विधि सम्मत कर रही है तो राजनीतिक काम की आड़ में केंद्रीय जांच एजेंसियों को जांच करने से नहीं रोका जा सकता है।

ईडी के पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने उच्चतम न्यायालय में कैविएट दाखिल कर दिया था। बंगाल सरकार का कहना है कि इस मामले में अगर ईडी उच्चतम न्यायालय आती है, तो उसका पक्ष सुने बिना कोई भी आदेश पारित नहीं किया जाए।

बता दें कि 8 जनवरी को ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के प्रचार का काम देखने वाली कंपनी IPAC के दफ्तर और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के आवास पर छापा मारा था। ईडी ने ये छापा कथित कोयला घोटाला मामले की जांच के लिए मारा था। ईडी का कहना है कि उसकी जांच कार्रवाई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बाधा डालने के मकसद से छापे के दौरान IPAC के दफ्तर पहुंची थीं और कुछ दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य अपने साथ ले गईं। बाद में ममता बनर्जी ने इन आरोपों को खारिज किया।

इस मामले में ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में नई अर्जी दाखिल कर पश्चिम बंगाल पुलिस के डीजीपी राजीव कुमार को हटाए जाने की मांग की है। ईडी ने पश्चिम बंगाल पुलिस के शीर्ष अधिकारियों, जिनमें डीजीपी राजीव कुमार भी शामिल हैं, को निलंबित किए जाने की मांग की है। ईडी का आरोप है कि इन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मिलकर जांच में बाधा डाली और सबूतों की कथित तौर पर चोरी में मदद की। अर्जी में कहा गया है कि डीजीपी राजीव कुमार पूर्व में कोलकाता पुलिस कमिश्नर के पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ धरने पर बैठे थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

मुजफ्फरनगर: बीजोपुरा गुर्जर विवाद का सुखद अंत; मंत्री अनिल कुमार की पहल पर दोनों पक्षों ने मिलाया हाथ, कायम हुआ भाईचारा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बीजोपुरा गुर्जर विवाद का सुखद अंत; मंत्री अनिल कुमार की पहल पर दोनों पक्षों ने मिलाया हाथ, कायम हुआ भाईचारा

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin

दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर विवाद: 'अवसरवादी' के विकल्प में 'पंडित' लिखने पर एनएचआरसी सदस्य प्रियांक कानूनगो ने लिया संज्ञान  ये भी पढ़ें  दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर विवाद: 'अवसरवादी' के विकल्प में 'पंडित' लिखने पर एनएचआरसी सदस्य प्रियांक कानूनगो ने लिया संज्ञान

https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 'सस्पेंस थ्रिलर' मोड में वोटिंग आज, हुड्डा की साख और भाजपा की 'हैट्रिक' पर टिकी नज़रें ये भी पढ़ें  हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 'सस्पेंस थ्रिलर' मोड में वोटिंग आज, हुड्डा की साख और भाजपा की 'हैट्रिक' पर टिकी नज़रें

 

Views: 34

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली कोतवाली पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी में एक शिक्षक के घर हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में शिक्षक के घर चोरी: पुलिस की मुठभेड़ में चोर 'दानिश काला' के पैर में लगी गोली

मुजफ्फरनगर: गेहूं के बीच लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक से फैली सनसनी

मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जारी अभियान में मंसूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गेहूं के बीच लहलहा रही थी अफीम की फसल, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक से फैली सनसनी

अश्लील गीतों पर हरियाणा महिला आयोग सख्त, 'सरके चुनर तेरी सरके' पर उठाए सवाल

चंडीगढ़।  हरियाणा राज्य महिला आयोग ने मनोरंजन जगत में बढ़ती अश्लीलता और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
अश्लील गीतों पर हरियाणा महिला आयोग सख्त, 'सरके चुनर तेरी सरके' पर उठाए सवाल

मुजफ्फरनगर: जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

शरीर में दो निवास: जीवात्मा और परमात्मा – कर्म और ईश्वर की दृष्टि

मानव शरीर एक ऐसा अनूठा स्थान है जहाँ जीवात्मा और परमात्मा दोनों का निवास होता है। ईश्वर इस काया का...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
शरीर में दो निवास: जीवात्मा और परमात्मा – कर्म और ईश्वर की दृष्टि

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका, 2 बेटों समेत 3 घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

फर्रुखाबाद। पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे सदर विधान सभा के पूर्व विधायक विजय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में धमाका, 2 बेटों समेत 3 घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर थाना जनकपुरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

एयर इंडिया: जज को परोसा फंगस लगा खाना, केबिन क्रू ने की बदतमीजी, सरोजनी नगर थाने में शिकायत

लखनऊ। एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में खाने की गुणवत्ता और क्रू मेंबर्स के व्यवहार को लेकर एक नया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एयर इंडिया: जज को परोसा फंगस लगा खाना, केबिन क्रू ने की बदतमीजी, सरोजनी नगर थाने में शिकायत

मीरजापुर में योगी का आत्मविश्वास भरा अंदाज... सेट कर गए 2027 का गेम प्लान

मीरजापुर। विंध्य धरा पर कदम रखते ही भक्ति-शक्ति से लबरेज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंदाज बता रहा था कि यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मिर्जापुर  
मीरजापुर में योगी का आत्मविश्वास भरा अंदाज... सेट कर गए 2027 का गेम प्लान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम