1 अप्रैल से बदल जाएगा टोल भुगतान सिस्टम, कैश पूरी तरह बंद, सिर्फ FASTag और UPI से होगा भुगतान

On

नई दिल्ली। 1 अप्रैल से देशभर के टोल प्लाजा पर टोल-टैक्स भरने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। केंद्र सरकार ने अब टोल प्लाजा पर नकद (Cash) लेन-देन को समाप्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसका मतलब है कि यात्रा के दौरान अब आप जेब से पैसे निकालकर टोल नहीं दे पाएंगे। इस बदलाव के बाद टोल का भुगतान केवल FASTag या UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही संभव होगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने बताया कि भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था की दिशा में तेजी से अग्रसर है। पहले टोल प्लाजा पर UPI से भुगतान की सुविधा शुरू की गई थी, जिसे यात्रियों ने खूब अपनाया। अब सरकार ने फैसला किया है कि 1 अप्रैल के बाद किसी भी टोल प्लाजा पर Cash में भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा

एप्पल ने भारत में उत्पादन 53 प्रतिशत बढ़ाया, ग्लोबल आईफोन प्रोडक्शन में हिस्सेदारी एक चौथाई से अधिक हुई ये भी पढ़ें  एप्पल ने भारत में उत्पादन 53 प्रतिशत बढ़ाया, ग्लोबल आईफोन प्रोडक्शन में हिस्सेदारी एक चौथाई से अधिक हुई

सरकार के इस फैसले के लागू होते ही देशभर के सभी टोल प्लाजा से कैश लेन पूरी तरह हटा दी जाएंगी। वर्तमान में कई स्थानों पर FASTag होने के बावजूद भी लोग Cash लेन का उपयोग करते हैं, जिससे खासकर त्योहारों और व्यस्त समय में लंबी कतारें लग जाती हैं। नकद भुगतान समाप्त होने से मैन्युअल वसूली बंद होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी।

मुज़फ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद पुलिस पर फायरिंग करने वाला रंगबाज गिरफ्तार; तितावी पुलिस की बड़ी कामयाबी ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में मुठभेड़ के बाद पुलिस पर फायरिंग करने वाला रंगबाज गिरफ्तार; तितावी पुलिस की बड़ी कामयाबी

सड़क पर बार-बार वाहन रोकने और आगे बढ़ाने से ईंधन की खपत बढ़ती है और समय की बर्बादी होती है। वी. उमाशंकर ने कहा कि डिजिटल भुगतान से वाहन बिना रुके आगे बढ़ सकेंगे, जिससे समय और डीजल दोनों की बचत होगी और यात्रा अधिक सुगम होगी।

सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत ये भी पढ़ें  सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

सरकार मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम भी जल्द लागू करने की तैयारी में है। इस व्यवस्था में टोल प्लाजा पर कोई बैरियर नहीं होगा और वाहन रुके बिना सीधे निकल सकेंगे। टोल शुल्क अपने आप FASTag और वाहन पहचान तकनीक के जरिए कट जाएगा। इससे जाम की समस्या लगभग समाप्त, यात्रा का समय घटेगा और प्रदूषण कम होगा।

MLFF टोलिंग को देशभर में लागू करने से पहले सरकार 25 टोल प्लाजा पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर रही है, जहां इस तकनीक का परीक्षण और यात्रियों के अनुभव लिए जाएंगे। इसके बाद इसे पूरे देश में लागू करने की योजना है।

सरकार ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे 1 अप्रैल से पहले अपना FASTag सक्रिय (Active) रखें और उसमें पर्याप्त बैलेंस सुनिश्चित करें। साथ ही UPI के जरिए भुगतान के लिए भी तैयार रहें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube  https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin

https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

Views: 301

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर किया सास का कत्ल, 'हार्ट अटैक' बताकर दफनाया शव, गुस्से में खोल दी पोल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राया थाना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर किया सास का कत्ल, 'हार्ट अटैक' बताकर दफनाया शव, गुस्से में खोल दी पोल

UP में पेट्रोल-डीजल और गैस का कोई संकट नहीं: अफवाह फैलाई तो होगी जेल!

लखनऊ- उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
UP में पेट्रोल-डीजल और गैस का कोई संकट नहीं: अफवाह फैलाई तो होगी जेल!

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, सिर पर तान दी थी पिस्टल

श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर की राजनीति से आज सुबह दहला देने वाली खबर सामने आई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, सिर पर तान दी थी पिस्टल

मुजफ्फरनगर में रसोई गैस का भारी संकट, 12 साल बाद फिर लौटीं सिलेंडरों की लंबी कतारें

मुजफ्फरनगर। जनपद में रसोई गैस का संकट गहराने से हाहाकार मचा हुआ है। ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में रसोई गैस का भारी संकट, 12 साल बाद फिर लौटीं सिलेंडरों की लंबी कतारें

मुजफ्फरनगर में 'संगीत की जंग' बनी खूनी संघर्ष, तेज म्यूज़िक बजाने पर भिड़े दो पड़ोसी, घर में घुसकर मारपीट

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कल्याणपुरी में तेज आवाज में संगीत बजाना खूनी संघर्ष की वजह बन गया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'संगीत की जंग' बनी खूनी संघर्ष,  तेज म्यूज़िक बजाने पर भिड़े दो पड़ोसी, घर में घुसकर मारपीट

उत्तर प्रदेश

बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर किया सास का कत्ल, 'हार्ट अटैक' बताकर दफनाया शव, गुस्से में खोल दी पोल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राया थाना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर किया सास का कत्ल, 'हार्ट अटैक' बताकर दफनाया शव, गुस्से में खोल दी पोल

UP में पेट्रोल-डीजल और गैस का कोई संकट नहीं: अफवाह फैलाई तो होगी जेल!

लखनऊ- उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
UP में पेट्रोल-डीजल और गैस का कोई संकट नहीं: अफवाह फैलाई तो होगी जेल!

"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

बागपत/शामली। "बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!"—मंगलवार की रात बागपत के दोघट में जब गोलियों की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर

UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

बागपत/शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में मंगलवार की रात एक और खूनी अध्याय लिख दिया गया। मुजफ्फरनगर कोर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  शामली  बागपत 
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार