पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। अब मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है।
विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने बताया कि मयूर विहार पॉकेट-1 और फेज-1 मेट्रो स्टेशनों के नामों में समानता के कारण यात्रियों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी। अक्सर लोग गलत स्टेशन पर उतर जाते थे। इसके अलावा, पॉकेट-1 में स्थित श्री राम मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों की गहरी आस्था है।
स्थानीय नागरिकों और श्री सनातन धर्म सभा मयूर विहार मैनेजमेंट कमेटी ने लगातार स्टेशन का नाम मंदिर के नाम पर रखने की मांग उठाई थी। विधायक ने यह प्रस्ताव DMRC और मुख्यमंत्री को भेजा। इसके बाद शनिवार को स्टेशन के बोर्ड बदलने का काम शुरू कर दिया गया।
विधायक ने कहा कि सरकार को सत्ता में आए एक साल हो गया है, और भगवान श्री राम के मंदिर के नाम पर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलना उनके लिए एक आशीर्वाद जैसा है।

टिप्पणियां