नोएडा। कैब में सवार होकर अपनी बहु से ग्रेटर नोएडा मिलने आई का महिला का जेवरात और नकदी से भरा पर्स गायब है। पीड़ितों का कहना है कि कैब चालक पर्स लेकर भाग गया है।
इस मामले में थाना बिसरख में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि एक कैब चालक ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नकदी से भरा हुआ उसकी सास का पर्स सवारी (महिला) को उतारने के बाद लेकर भाग गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि गौरव गर्ग पुत्र अजय कुमार गर्ग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी सासू पूनम गुप्ता एक कैब में सवार होकर सेक्टर-77 गौर एवेन्यू सोसाइटी में स्थित उनके घर आई थी। उनकी सासू मां जब सोसाइटी में पहुंची तो उन्होंने कैब से अपना सामान उतरवाया। कैब चालक ने उनका दो सूटकेस उतारा लेकिन जेवरात और नकदी से भरा हुआ उनका पर्स नहीं उतारा। जब उनकी सासू मां घर पहुंच गई तो उन्होंने दवाई खाने के लिए अपना लेडिस पर्स ढूंढा तो वह नहीं मिला।
पर्स अन्य जगहों पर खोजने पर जब नहीं मिला तो पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो पता चला कि कैब चालक ने केवल दो बैग उतार है लेकिन लेडिस पर्स नहीं उतारा, जिसमें उनकी सासू का लाखों रुपए कीमत के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टिप्पणियां