ड्यूटी से लौट रही पुलिस टीम का वाहन पलटा, होमगार्ड की मौत
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ उरई मार्ग पर जरिया थाना के चुरहा मोड़ के पास रविवार को चिकासी थाना पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में चिकासी थाने में तैनात गार्ड ब्रजेंद्र कुमार (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सब इंस्पेक्टर मोहित देव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि दरोगा मोहित देव रविवार को गार्ड के साथ राठ कस्बे में एक मामले में शव का पोस्टमार्टम कराने गए थे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों दोपहर में चिकासी थाने लौट रहे थे। इसी दौरान चुरहा मोड़ के पास सरकारी जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में गार्ड बृजेंद्र की मौके पर मौत हो गई है तथा दरोगा मोहित देव को गंभीर चोटें हैं। जिनको सीएचसी गोहांड से उरई रिफर किया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ सरीला शाहरुख खान ने बताया कि चिकासी थाने की ओर लौटते समय सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया।
इसी दौरान जीप का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। सूचना मिलते ही जरिया थाना प्रभारी दिनेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य कराया। घायल दरोगा को इलाज के लिए सीएचसी गोहांड में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतक गार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ ही वाहन की स्थिति और अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां