नोएडा में एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, ब्लूटूथ के साथ पकड़ी गई परीक्षार्थी युवती
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में युवती गिरफ्तार, ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए एसएससी (SSC) परीक्षा में लगा रही थी सेंध
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। दिल्ली-एनसीआर के महत्वपूर्ण शैक्षिक केंद्र ग्रेटर नोएडा में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा में बड़ी लापरवाही और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सेक्टर-155 स्थित 'आदर्श परीक्षा केंद्र' पर परीक्षा दे रही एक युवती को हाईटेक तरीके से नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। युवती अपने पास छिपाकर रखे ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए सवालों के जवाब लिख रही थी।
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र प्रबंधक अशोक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। जांच के दौरान परीक्षार्थी 'करीना' की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद गहन तलाशी लेने पर उसके पास से एक सूक्ष्म ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के आरडी एनआर रीजन को तत्काल ईमेल भेजकर सूचित किया गया।
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा : लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती की आत्महत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार आयोग से निर्देश मिलने के बाद परीक्षा केंद्र के प्रबंधक ने युवती के खिलाफ थाने में एफआईआर (मुकदमा) दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। केंद्र प्रबंधक ने साक्ष्य के तौर पर अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, लिखित बयान और बरामद ब्लूटूथ डिवाइस पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि युवती को बाहर से कौन नकल करवा रहा था और इस नकल गिरोह के तार कहां-कहां जुड़े हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां