ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत

नोएडा । ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। 
जानकारी के अनुसार थाना दनकौर क्षेत्र में एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने रविवार को सड़क पर शव को रखकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बूझाकर शांत करवाया। 
 
 थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देवेंद्र पुत्र मानसिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मोहल्ला पीरवाला कस्बा दनकौर में रहता हैं। पीड़ित के अनुसार उसका भाई बबलू बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए से उसे टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर  ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। 
 
   वहीं थाना बिसरख क्षेत्र में  मोटरसाइकिल सवार को एक कार चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि  दिनेश शर्मा नामक शख्स ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बेटा आदेश शर्मा मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था, तभी एक क्रेटा कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। पीड़ित के अनुसार गंभीर रूप से घायल बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 
Views: 34

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर: सम्भलहेड़ा में राशन वितरण में खेल, अंगूठा लगवाकर राशन न देने का ग्रामीणों ने किया विरोध

सम्भलहेड़ा/मीरापुर। ग्राम सम्भलहेड़ा में राशन वितरण को लेकर चल रही अनियमितताओं की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। ग्रामीणों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर: सम्भलहेड़ा में राशन वितरण में खेल, अंगूठा लगवाकर राशन न देने का ग्रामीणों ने किया विरोध

मुजफ्फरनगर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी: किसानों का चयन हुआ संपन्न

मुजफ्फरनगर। जनपद में कृषि यंत्रों पर अनुदान योजना का लाभ देने के लिए कृषि विभाग द्वारा एक पारदर्शी ई-लॉटरी प्रक्रिया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी: किसानों का चयन हुआ संपन्न

मुजफ्फरनगर के दो युवाओं ने सीए फाइनल में लहराया परचम, शहर का मान बढ़ाया, मिलीं बधाइयां

मुज़फ्फरनगर - द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा जनवरी 2026 में आयोजित फाइनल कोर्स की परीक्षा का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के दो युवाओं ने सीए फाइनल में लहराया परचम, शहर का मान बढ़ाया, मिलीं बधाइयां

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

हम चाहते थे नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, अब राज्यसभा सदस्य बनकर रिटायर हो जाएंगे: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर तंज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हम चाहते थे नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, अब राज्यसभा सदस्य बनकर रिटायर हो जाएंगे: अखिलेश यादव

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं