नोएडा में होटल कारोबारी ने पीएनबी के 5 अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा

नोएडा। कोर्ट के आदेश पर थाना सेक्टर-49 में एक होटल व्यापारी ने पंजाब नैशनल बैंक के पांच अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।होटल कारोबारी का आरोप है कि बैंक के लोगों द्वारा उसकी 60 करोड़ रुपये की संपत्ति को हड़पने की साजिश रची गई।
 
थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-47 निवासी होटल कारोबारी अनिल बब्बर की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने बैंक के सर्कल हेड, जोनल मैनेजर और शाखा प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर रविंद्र कुमार पांडे बैंक के सर्किल हेड, नरेंद्र सिंह बिष्ट शाखा प्रबंधक, प्रिया रंजन जोनल शाखा प्रबंधक, एसएन दुबे जोनल हेड, और मनीष कश्यप एमसीसी हेड तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 420,467,468,471 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
पुलिस को पीड़ित ने बताया है कि वह एक कंपनी में पार्टनर हैं। उन्होंने 2013 में हरिद्वार स्थित पीएनबी की शाखा से होटल खरीदने और संचालन के लिए 9.5 करोड़ रुपये का टर्म लोन लिया था। उस समय नौ प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर तय हुई थी। अनिल बब्बर के अनुसार उन्होने 2016 तक 13 करोड़ रुपये बैंक को चुका दिया। हैरानी तब हुई जब बैंक ने अचानक उनकी ब्याज दर नौ से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी और उन पर पांच करोड़ रुपये का अतिरिक्त बकाया दिखा दिया। जब पीड़ित ने आरटीआई लगाई तो तो बैंक अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। दबाव बनाने पर बैंक ने अपनी गलती स्वीकार की और 2019 में 30.50 लाख रुपये रिफंड भी किए, लेकिन बाकी की मोटी रकम डकार ली।
 
पीड़ित कारोबारी का कहना है कि उसके होटल की वर्तमान बाजार कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है और उसका कुल रकबा 1 लाख वर्ग फुट है। बैंक अधिकारियों ने संपत्ति का मूल्यांकन गिराकर केवल 23 करोड़ रुपये दिखा दिया और कागजों में होटल का रकबा भी घटाकर महज 67 हजार वर्ग फुट कर दिया। आरोप है कि अधिकारी अब सरफेसी एक्ट की आड़ में इस 60 करोड़ की संपत्ति को अपने किसी चहेते के नाम केवल 20 करोड़ रुपये में नीलामी की तैयारी कर रहे हैं। पीडित ने डेंट रिकवरी ट्रिब्यूनल में भी मामला दायर किया। वहीं आरोपी लगातार पीड़ित को डिफॉल्टर घोषित कर संपत्ति नीलाम करने की धमकी दे रहे है। अब नोएडा पुलिस यह जांच कर रही है कि बैंक के भीतर यह सिंडिकेट कितने समय से सक्रिय है और क्या अन्य कारोबारियो को भी इसी तरह शिकार बनाया गया है।
 
अनिल बब्बर का आरोप है कि बैंक के सर्कल हेड रविंद्र पांडेय, शाखा प्रबंधक नरेंद्र सिंह बिष्ट, जोनल मैनेजर प्रिय रंजन, जोनल हेड एसएन दुबे और एमसीस हेड मनीष कश्यप ने उनके लोन दस्तावेजों में हेराफेरी की। बैंक के स्वीकृति पत्र तक को होटल के लेटरहेड पर फर्जी तरीके से तैयार कर लिया। जो रिस्क रेटिंग साल में एक बार बदली जानी चाहिए, उसे 6 साल के भीतर करीब 15 बार बदल दिया गया।
 
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

   कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को कुआलालंपुर में द्विपक्षीय मुलाकातों...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

अब भारत को तोड़ने वाले टूट जाएंगे, यह 1947 का भारत नहीं है..भारत को तोड़ने वाली ताकतें अब खुद टूट जाएंगी: डॉ. मोहन भागवत

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने रविवार को मुंबई में कहा कि अब भारत को तोड़ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
अब भारत को तोड़ने वाले टूट जाएंगे, यह 1947 का भारत नहीं है..भारत को तोड़ने वाली ताकतें अब खुद टूट जाएंगी: डॉ. मोहन भागवत

यूपी में सीएम जनसुनवाई का सच: कासगंज में न्याय नहीं, पुलिसिया दहशत, BJP नेता को गिरेबां पकड़ घसीटा गया

      कासगंज | उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की जनसुनवाई को जनता की आख़िरी उम्मीद बताया जाता है, लेकिन कासगंज से सामने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में सीएम जनसुनवाई का सच: कासगंज में न्याय नहीं, पुलिसिया दहशत, BJP नेता को गिरेबां पकड़ घसीटा गया

शादी के 5 महीने बाद 'मौत का फंदा': बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

बागपत/खेकड़ा। बागपत के रटौल कस्बे में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
शादी के 5 महीने बाद 'मौत का फंदा': बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

नेशनल हाईवे पर 'यमराज' को चुनौती: बागपत में ट्रैक्टर और गाड़ियों के साथ खूनी स्टंट, 30 मिनट तक मचाया भारी तांडव

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बेखौफ युवकों द्वारा मौत से खिलवाड़ करने का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
नेशनल हाईवे पर 'यमराज' को चुनौती: बागपत में ट्रैक्टर और गाड़ियों के साथ खूनी स्टंट, 30 मिनट तक मचाया भारी तांडव

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में 'गंदा खेल': रेस्टोरेंट के केबिन में हिडन कैमरे से बनती थी अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग के बाद हुआ बड़ा खुलासा

बिजनौर। शहर के पॉश इलाके जजी चौक के पास स्थित रेस्टोरेंट में प्यार के नाम पर चल रहे एक घिनौने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में 'गंदा खेल': रेस्टोरेंट के केबिन में हिडन कैमरे से बनती थी अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग के बाद हुआ बड़ा खुलासा

सर्वाधिक लोकप्रिय