नोएडा-ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 19 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, बरामद अवैध हथियार, गांजा और शराब
नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर कमिश्नरेट पुलिस ने नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र 19 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार, चोरी के मोबाइल फोन, गांजा व शराब आदि बरामद किया है।
थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी व छिनैती करने वाले 3 अभियुक्त आबिद पुत्र नसरुद्दीन सैफी, राजन पुत्र वीरपाल, तथा अभिषेक पुत्र संतोष पाल को हबीबपुर बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से चोरी व छिनैती के 10 मोबाइल फोन, 2 अवैध चाकू व 1 मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद की गई है।
थाना बादलपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक सूचना के आधार पर हरि सिंह पुत्र लिखी सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने अवैध शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहा था।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने एहसान खान को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 32 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सुरजीत पुत्र उमेश को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी सेक्टर-61 कट के पास से हुई है। इसके पास से पुलिस ने अवैध चाकू बरामद किया है। एक अन्य सूचना के आधार पर शिवा उर्फ इलियास मंगली को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी सेक्टर-67 की पानी टंकी के पास से हुई है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। वहीं एक सूचना के आधार पर अनीश कुमार पुत्र ललन को गिरफ्तार कर 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। इसकी गिरफ्तारी सेक्टर-61 कट के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य सूचना के आधार पर सचिन यादव को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया क इसकी गिरफ्तारी परथला गोल चक्कर के पास से हुई है।
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया किएक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने प्रवीन चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 24 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शाहिनूर आलम को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 30 पाउच देशी शराब बरामद किया है। थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना पुलिस ने शिव पुत्र नन्हेंलाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने अवैध चाकू बरामद किया है।
थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अभिषेक उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 1200 ग्राम अवैध गज बरामद किया है। थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने समीर पुत्र समीम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था।
थाना रबूपुरा पुलिस ने रोहित मीणा पुत्र इंद्रजीत को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 21 वर्ष है।
थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मंगल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने अंकुर पुत्र ब्रह्मचारी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 41 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने महर्षि आश्रम के पास से कोविद पुत्र अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेच रही थी। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने नबी हुसैन नामक चोर को गिरफ्तार कर इसके पास से चोरी का सामान बरामद किया है।
थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया किएक सूचना का आधार पर सूरज, शिवकेश और योगेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने करीब 11 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेच रहे थे। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी परथला गांव के पास से हुई है।
