देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यहां शादी की पारंपरिक रस्म “मटकोड़वा” को निभाने के लिए कुदाल नहीं बल्कि JCB मशीन का इस्तेमाल किया गया। यह अनोखा मामला इजरही गांव का है, जहां शादी से पहले होने वाली मटकोड़वा की रस्म को बेहद अलग अंदाज में पूरा किया गया। आमतौर पर इस रस्म में महिलाएं कुदाल से मिट्टी खोदती हैं, लेकिन यहां इस बार रस्म निभाने के लिए JCB मशीन को बुलाया गया। “ऐसी मटकोड़वा हमने पहले कभी नहीं देखी। शादी को खास बनाने के लिए परिवार ने कुछ अलग किया है।”
शादी को यादगार बनाने के लिए अपनाया गया यह तरीका अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के लोग इस अनोखी रस्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। देखा जाए तो अब शादियों में लोग पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ-साथ नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। देवरिया की यह शादी भी उसी कड़ी का एक अनोखा उदाहरण बन गई है। इस मटकोड़वा रस्म का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। तो ये था देवरिया से आई उस शादी की अनोखी तस्वीर, जहां परंपरा और मशीनरी का अद्भुत संगम देखने को मिला। अब देखना होगा कि आने वाले समय में ऐसे और कितने अनोखे शादी के ट्रेंड सामने आते हैं।