नोएडा में पुलिस का एक्शन: चोरी और एटीएम ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार
इकोटेक-3 और सेक्टर-113 पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को दबोचा
नोएडा पुलिस ने चोरी और एटीएम ठगी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इकोटेक-3 पुलिस ने अंकित पासी को मोबाइल और चाकू के साथ पकड़ा, जबकि सेक्टर-113 पुलिस ने एटीएम में गोंद लगाकर ठगी करने वाले महादेव हल्दर, साबिर और आबिद को गिरफ्तार किया है।
नोएडा: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने चोरी और एटीएम कार्ड के जरिए लोगों के बैंक खातों से रुपये उड़ाने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इकोटेक-3 पुलिस और सेक्टर-113 पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में छापेमारी कर इन शातिर अपराधियों को पकड़ा है।
इकोटेक-3 पुलिस ने दबोचा आरोपी
इकोटेक-3 पुलिस ने 3 सितंबर को एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस को मिली गोपनीय सूचना और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर चौगानपुर इलाके से अंकित पासी पुत्र रघुवर दयाल को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने अंकित पासी के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अंकित पासी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कुल सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें नोएडा के कासना में लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने से घायल 16 वर्षीय प्रिंस की मौत, आरोपी जेल मेंएटीएम में गोंद लगाकर करते थे ठगी
सेक्टर-113 पुलिस ने 4 सितंबर को वेदवन पार्क के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान महादेव हल्दर, साबिर और आबिद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक प्लास, दो घरेलू चाकू, एक सफेद थैला, दो मोबाइल फोन और 3030 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट में गोंद लगा देते थे, जिससे ग्राहक का कार्ड मशीन में फंस जाता था।
ये भी पढ़ें नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, कान्हा को लगेगा 500 से अधिक व्यंजनों का भोगठगी का तरीका और आपराधिक इतिहास
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कार्ड फंसने के बाद गिरोह का एक सदस्य एटीएम कक्ष में घुस जाता था और ग्राहक को पिन डालते हुए देख लेता था। जब ग्राहक वहां से चला जाता था, तो ये लोग प्लास और चाकू की मदद से फंसा हुआ कार्ड बाहर निकाल लेते थे। इसके बाद वे दूसरे एटीएम का इस्तेमाल कर खाते से रुपये निकाल लेते थे और कार्ड को तोड़कर किसी सुनसान जगह या नाले में फेंक देते थे। पुलिस के अनुसार, इन तीनों आरोपियों का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां