बिहार चुनाव: एआईएमआईएम लड़ेगी 100 सीटों पर चुनाव, महागठबंधन की रणनीति पर संकट

On

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल और गठबंधन चुनावी मैदान में अपने योद्धाओं को उतारने की तैयारी में हैं। इस बीच सभी दल अपनी-अपनी संभावित विजय को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं। ऐसे में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 32 सीटों की पहली सूची जारी करते हुए यह भी घोषणा कर दी कि वह इस चुनाव में सौ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

 

और पढ़ें संवैधानिक सुरक्षा उपायों ने सुनिश्चित किए सम्मान और समान अवसर- मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई

और पढ़ें उत्तराखंड में अब तक 52 प्रतिशत पैच वर्क का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री बोले- सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त करें

एआईएमआईएम की इस तैयारी ने महागठबंधन, खासकर राजद के रणनीतिकारों के माथे पर चिंता की लकीरें उभार दी हैं। महागठबंधन के नेता खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन एआईएमआईएम को भाजपा की बी-टीम बताने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे और पांच सीटों पर जीत दर्ज कर मुस्लिम बहुल इलाकों में अपनी मजबूती को साबित किया था। हालांकि, बाद में पार्टी के चार विधायक राजद में शामिल हो गए थे।

और पढ़ें उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: पेपर लीक के बाद यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द

 

एआईएमआईएम के इस घोषणा के बाद मुस्लिम मतदाताओं के वोटों का बंटवारा होना तय माना जा रहा है, जिससे राजद के साथ महागठबंधन का खेल बिगड़ सकता है। हैदराबाद के सांसद और पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी पिछले दिनों सीमांचल का दौरा कर यह संदेश दे दिया था कि उनकी पार्टी इस विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरेगी। पार्टी ने तो इस चुनाव को लेकर यहां तक दावा किया कि उसका लक्ष्य बिहार में एक 'तीसरा विकल्प' तैयार करना है, जहां वर्षों से राजनीति भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस-राजद गठबंधन के इर्द-गिर्द घूमती रही है।

 

कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की बात महागठबंधन में नहीं बनती है तो पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एआईएमआईएम के साथ चुनावी मैदान में भी दिख सकते हैं। ऐसे में सीमांचल के इलाकों में चुनावी गणित के बदलने से इनकार नहीं किया जा सकता है। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव कहते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी पांच साल में एक बार आते हैं। सीमांचल और कोसी मेरे लिए खून और सांस का रिश्ता है। मैं इतना जानता हूं कि मेरी मां के प्यार को छीनने की ताकत दुनिया में किसी के पास नहीं है।

 

एआईएमआईएम ने महागठबंधन में शामिल होने को लेकर इच्छा व्यक्त की थी। पार्टी ने इसे लेकर राजद प्रमुख लालू यादव और महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव को पत्र भी लिखा था, लेकिन उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई थी। इसके बाद एआईएमआईएम ने अपनी रणनीति बदल दी है। सीमांचल के अधिकांश सीटों पर मुस्लिम मतदाता चुनाव परिणामों को प्रभावित करते हैं। राजद भी मुस्लिम मतदाताओं को अपना 'वोट बैंक' समझती है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। 


 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर पुलिस ने कच्ची शराब के साथ तस्कर दबोचा, लाहन और उपकरण बरामद

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की कसीदगी करते एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने कच्ची शराब के साथ तस्कर दबोचा, लाहन और उपकरण बरामद

सहारनपुर में अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार व मिशन शक्ति एण्टी रोमियों की संयुक्त टीम ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत 8 महिला लाभार्थियों को अंत्योदय राशन कार्ड वितरित

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद गौतमबुद्व नगर में चलाये जा रहे मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत आज...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत 8 महिला लाभार्थियों को अंत्योदय राशन कार्ड वितरित

GST में कटौती से महंगाई में बड़ी गिरावट, खुदरा मुद्रास्फीति 8 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर

नई दिल्ली। खुदरा मुद्रास्फीति दर सितंबर में कम होकर 1.54 प्रतिशत हो गई है। यह महंगाई का जून 2017 के...
बिज़नेस 
GST में कटौती से महंगाई में बड़ी गिरावट, खुदरा मुद्रास्फीति 8 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर

UP में निवेश की नई क्रांति, CM योगी ने लॉन्च किया Invest UP का नया मॉडल, जानिए पूरी योजना!

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न इन्वेस्ट यूपी शासी निकाय की पहली बैठक में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP में निवेश की नई क्रांति, CM योगी ने लॉन्च किया Invest UP का नया मॉडल, जानिए पूरी योजना!

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर पुलिस ने कच्ची शराब के साथ तस्कर दबोचा, लाहन और उपकरण बरामद

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की कसीदगी करते एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने कच्ची शराब के साथ तस्कर दबोचा, लाहन और उपकरण बरामद

सहारनपुर में अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार व मिशन शक्ति एण्टी रोमियों की संयुक्त टीम ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

UP में निवेश की नई क्रांति, CM योगी ने लॉन्च किया Invest UP का नया मॉडल, जानिए पूरी योजना!

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न इन्वेस्ट यूपी शासी निकाय की पहली बैठक में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP में निवेश की नई क्रांति, CM योगी ने लॉन्च किया Invest UP का नया मॉडल, जानिए पूरी योजना!

बसपा की गांव-गांव अभियान की तैयारी, सोशल इंजीनियरिंग के नए समीकरण पर काम शुरू

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती की रैली में आई भीड़ ने बसपा को संजीवनी दी है। निराश हो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बसपा की गांव-गांव अभियान की तैयारी, सोशल इंजीनियरिंग के नए समीकरण पर काम शुरू