वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान की खुली धमकी, दो करोड़ दो नहीं तो “खोपड़ी खोल देंगे"

On
अर्चना सिंह Picture

रांची। झारखंड के चतरा जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेता, प्रसिद्ध क्रशर व्यवसायी, समाजसेवी और पूर्व मुखिया प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने जान से मारने की खुली धमकी दी है। गैंगस्टर ने उनसे दो करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है, जिससे जिले में हड़कंप मच गया है।

प्रेम सिंह को एक अज्ञात नंबर से उनके व्हाट्सएप पर एक ऑडियो क्लिप भेजी गई है। इस ऑडियो में रंगदारी की रकम नहीं देने पर हत्या कराने और “खोपड़ी खोल देने” जैसी धमकी दी गई है। साथ ही, किसी भी तरह का केस या मुकदमा नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने यह भी कहा कि पुलिस के बड़े अधिकारी—एसपी, डीआईजी, आईजी और डीजीपी—भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे।
धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बताया है और दावा किया है कि वह दुबई से कॉल कर रहा है। व्हाट्सएप पर ऑडियो क्लिप भेजने के अलावा प्रेम सिंह को फोन कॉल कर भी धमकाया गया है। इस घटना के बाद से प्रेम सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

और पढ़ें फरीदाबाद में कोहरे से भयानक हादसा: एक्सप्रेसवे पर कार कंटेनर में घुसी, दो की मौत

ज्ञातव्य है कि पिंडरा निवासी प्रेम सिंह का क्रशर और बालू व्यवसाय में बड़ा नाम और प्रभाव माना जाता है। क्षेत्र में उनके सामाजिक और राजनीतिक कद को देखते हुए माना जा रहा है कि उनके सफल व्यवसाय और आर्थिक प्रभाव के कारण ही उनसे रंगदारी की मांग की गई है।
धमकी मिलने के बाद प्रेम सिंह ने तत्काल हंटरगंज थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। उन्होंने पुलिस को व्हाट्सएप पर भेजी गई ऑडियो क्लिप और कॉल डिटेल्स उपलब्ध कराते हुए आरोपी प्रिंस खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही, उन्होंने इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें उत्तराखंड: टिहरी जिले में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पांच की हालत गंभीर

पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), व्हाट्सएप ऑडियो की तकनीकी जांच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रेम सिंह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।

और पढ़ें बस स्टैंड इलाके में भयावह आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक

लेखक के बारे में

नवीनतम

भाकियू(अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, किसान नेता बने अपराधियों पर कार्रवाई की मांग

-किसान संगठनों के नाम पर कुछ लोग कर रहे हैं दलाली और अवैध वसूलीसीतापुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) सीतापुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
भाकियू(अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, किसान नेता बने अपराधियों पर कार्रवाई की मांग

दिल्ली प्रदूषण : कार्यालयों में आधे कर्मचारी ही आएंगे, अन्य को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

  नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। इसके चलते वायु आयोग...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली प्रदूषण : कार्यालयों में आधे कर्मचारी ही आएंगे, अन्य को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

सहारनपुर में डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की, सभी विभागों को सुधार के सख्त निर्देश

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की, सभी विभागों को सुधार के सख्त निर्देश

सहारनपुर में दो बाइकों की भिड़ंत: तीन गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (नकुड)।  दो बाइकों की भिडंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शामली के गांव टोडा  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो बाइकों की भिड़ंत: तीन गंभीर रूप से घायल

मेरठ में डिस्कॉम की जन-सुनवाई: विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित

मेरठ। ऊर्जा भवन के सभाकक्ष में आयोजित संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत, जन-सुनवाई में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्रबन्ध निदेशक,...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डिस्कॉम की जन-सुनवाई: विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित

उत्तर प्रदेश

इकलाैते बेटे ने माता-पिता की सिलबट्टे से की हत्या, आरी से पांच टुकड़े कर शवाें काे नदी में फेंका

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र में इकलाैते बेटे ने अपने माता-पिता की हत्या कर उनके शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
इकलाैते बेटे ने माता-पिता की सिलबट्टे से की हत्या, आरी से पांच टुकड़े कर शवाें काे नदी में फेंका