मप्रः दूसरे दिन बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, राज्य प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों का तबादला

On
School Ad

भोपाल। राज्य शासन ने लगातार दूसरे दिन बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की गई है। इस संबंध में मंगलवार को देर रात आदेश जारी किया गया है। इससे पहले सोमवार को भी देर रात आदेश जारी कर राज्य सरकार द्वारा 39 राज्य […]

भोपाल। राज्य शासन ने लगातार दूसरे दिन बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की गई है। इस संबंध में मंगलवार को देर रात आदेश जारी किया गया है। इससे पहले सोमवार को भी देर रात आदेश जारी कर राज्य सरकार द्वारा 39 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया था।

मंगलवार रात जारी आदेश के मुताबिक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त गजेन्द्र सिंह नागेश को सिंगरौली जिला पंचायत में सीईओ, सिंगरौली जिला पंचायत सीईओ सरोधन सिंह को अपर कलेक्टर डिंडौरी, शाजापुर जिला पंचायत सीईओ मंजूषा विक्रांत राय को मंत्रालय में उप सचिव और गृह विभाग के उप सचिव जगदीश कुमार गोमे को बड़वानी जिला पंचायत में सीईओ नियुक्त किया गया है।

मध्य प्रदेश: एडीजी राजा बाबू ने बताया जान को खतरा, पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा ये भी पढ़ें  मध्य प्रदेश: एडीजी राजा बाबू ने बताया जान को खतरा, पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा

इसी तरह पन्ना के अपर कलेक्टर जगदीश प्रसाद धुर्वे को अनूपपुर में अपर कलेक्टर, मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अपर संचालक देवेन्द्र कुमार नागेन्द्र को मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव, बड़वानी की अपर कलेक्टर रेखा राठौर को राजस्व प्रशिक्षण शाला इंदौर में प्राचार्य, खंडवा जिला पंचायत की सीईओ नंदा भलावे कुशरे को डिंडौरी जिला पंचायत में सीईओ, बड़वानी जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार डामोर को विदिशा में अपर कलेक्टर, उज्जैन के अपर कलेक्टर संतोष कुमार टैगोर को शाजापुर जिला पंचायत में सीईओ और जबलपुर संभाग की उपायुक्त (राजस्व) कविता बाटला को संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय) जबलपुर पदस्थ किया गया है, जबकि जबलपुर स्मार्ट सिटी सीईओ निधि सिंह राजपूत को संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय) जबलपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सरकार सख्त, मारे गए 12,000 से ज्यादा छापे; 15,000 सिलेंडर किए गए जब्त ये भी पढ़ें  एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सरकार सख्त, मारे गए 12,000 से ज्यादा छापे; 15,000 सिलेंडर किए गए जब्त

वहीं, बुरहानपुर के अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी को खंडवा जिला पंचायत में सीईओ, विदिशा के अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह को रायसेन में अपर कलेक्टर, खरगोन के संयुक्त कलेक्टर कमल किशोर मालवीय को बड़वानी में अपर कलेक्टर, मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव राजकुमार खत्री को मंत्रालय में उप सचिव, सिवनी की अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत को नरसिंहपुर जिला पंचायत में सीईओ, खंडवा के अपर कलेक्टर शंकर लाल सिंघाड़े को बुरहानपुर में अपर कलेक्टर, ग्वालियर के संयुक्त आयुक्त (लिटिगेशन एवं समन्वय) उमेश प्रकाश शुक्ला को ग्वालियर संभाग में उपायुक्त (राजस्व) और खाद्य विभाग के उप सचिव भुरला सिंह सोलंकी को शाजापुर में अपर कलेक्टर बनाया गया है।

LPG की किल्लत से परेशान देश लेकिन MP का यह गांव बिना सिलेंडर 24 घंटे चला रहा चूल्हा जानिए पूरा राज ये भी पढ़ें  LPG की किल्लत से परेशान देश लेकिन MP का यह गांव बिना सिलेंडर 24 घंटे चला रहा चूल्हा जानिए पूरा राज

बड़वानी की अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव को रतलाम में अपर कलेक्टर, सागर संभाग के उपायुक्त (राजस्व) काशीराम बड़ोले को खंडवा में अपर कलेक्टर, सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव ब्रजेश सक्सेना को सीहोर में अपर कलेक्टर, मुख्य सचिव कार्यालय के उप सचिव विजय राज को ग्वालियर नगर निगम में अपर आयुक्त, रीवा के अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह को सतना में अपर कलेक्टर, राजस्व प्रशिक्षण शाला इंदौर की प्राचार्य अनुपमा निनामा को अलीराजपुर में अपर कलेक्टर, बालाघाट के संयुक्त कलेक्टर खेमचंद बोपचे को उमरिया में अपर कलेक्टर, रायसेन के अपर कलेक्टर आदित्य कुमार रिछारिया को भोपाल स्टेट गैरेज में अधीक्षक, बैतूल के संयुक्त कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह को राजगढ़ में अपर कलेक्टर और अलीराजपुर के अपर कलेक्टर चिरौंजीलाल चनाप को सिवनी में अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

मंदसौर के संयुक्त कलेक्टर रंजीत कुमार को उज्जैन संभाग में उपायुक्त (राजस्व), सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) अनुकूल जैन को उज्जैन में अपर कलेक्टर, सागर की संयुक्त कलेक्टर सपना त्रिपाटी को सागर में अपर कलेक्टर, जबलपुर की संयुक्त कलेक्टर दिव्या अवस्थी को जबलपुर संभाग में उपायुक्त (राजस्व), रीवा के संयुक्त कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री को रीवा में अपर कलेक्टर, सीधी के संयुक्त कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र को पन्ना में अपर कलेक्टर और शिवपुरी के संयुक्त कलेक्टर गणेश कुमार को मप्र राज्य निर्वाचन आयोग में उप सचिव पदस्थ किया गया है।

दो आईएएस अधिकारियों का भी हुआ तबादला

इसके अलावा राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम आदेश जारी आदेश के अनुसार, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप सचिव धरणेन्द्र कुमार जैन को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव (कार्मिक) पदस्थ किया गया है। इसी तरह सीहोर जिले की अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर को भोपाल ट्रांसफर करते हुए मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्यों को दी भावपूर्ण विदाई, कहा- नए सांसद उनसे सीखें

नई दिल्ली। संसद का ऊपरी सदन राज्यसभा आज एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवानिवृत्त...
Breaking News  राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के वरिष्ठ सदस्यों को दी भावपूर्ण विदाई, कहा- नए सांसद उनसे सीखें

शामली: सीएम योगी की माता पर अभद्र टिप्पणी से उबाल, राष्ट्रीय बजरंग दल ने फूंका मौलाना का पुतला

   शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के विरुद्ध एक मौलाना द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी को...
शामली 
शामली: सीएम योगी की माता पर अभद्र टिप्पणी से उबाल, राष्ट्रीय बजरंग दल ने फूंका मौलाना का पुतला

यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी

लोकसभा: 'सरके चुनरिया' विवाद पर अश्विनी वैष्णव बोले- गाने पर लगा बैन, अभिव्यक्ति की आजादी की भी सीमा

मुंबई। कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के विवादित गाने 'सरके चुनरिया' को लेकर चल रहा विवाद अब संसद तक पहुंच...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा: 'सरके चुनरिया' विवाद पर अश्विनी वैष्णव बोले- गाने पर लगा बैन, अभिव्यक्ति की आजादी की भी सीमा

अखिलेश राज में गुंडे-माफिया चलाते थे सरकार: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा हमला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश राज में गुंडे-माफिया चलाते थे सरकार: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा हमला

उत्तर प्रदेश

यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में नवरात्र, रमजान समेत सभी पर्व भयमुक्त माहौल में मनाए जाते हैं : सरकार के 9 साल पूरा होने पर बोले सीएम योगी

अखिलेश राज में गुंडे-माफिया चलाते थे सरकार: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा हमला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश राज में गुंडे-माफिया चलाते थे सरकार: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा हमला

सहारनपुर: हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर।  हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 10 मार्च
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के प्रयास के दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

   मेरठ। जनपद के जानी थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिसिया कार्रवाई न...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम