बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपित को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

On

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले के पहले आरोपित आकाशदीप सिंह को सोमवार को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने सशर्त जमानत दे दी है। उच्च न्यायालय ने कहा कि इस जमानत का असर अन्य आरोपितों पर नहीं पड़ेगा।
न्यायाधीश नीला गोखले की पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान आरोपित के वकील ने कहा कि आकाशदीप के खिलाफ ठोस सबूत नहीं है। सिर्फ एक आरोपित के साथ कॉल रिकॉर्ड का जिक्र है और वह भी हत्या से काफी पहले का है, जिसके कारण आरोपित का इस वारदात से सीधा संबंध नहीं बनता है। इसके बाद उच्च न्यायालय ने अभियोजन पक्ष से साफ तौर पर पूछा कि आकाशदीप की भूमिका क्या थी और उसके खिलाफ कौन-सा पुख्ता सबूत मौजूद है। उपलब्ध दस्तावेज और दलीलों को देखने के बाद उच्च न्यायालय ने माना कि फिलहाल जमानत देने से जांच पर असर नहीं पड़ेगा और इसी आधार पर आरोपित को जमानत दी गई।

पीठ ने साफ कहा कि आरोपित को जमानत दी जा रही है, लेकिन इसका असर बाकी आरोपितों की जमानत याचिकाओं पर नहीं पड़ेगा। उच्च न्यायालय ने जमानत के साथ कुछ सख्त शर्तें भी लगाई हैं। इनके तहत आरोपित को हर दूसरे सोमवार को संबंधित पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी होगी। इसके अलावा वह ट्रायल कोर्ट की इजाजत के बिना राज्य से बाहर नहीं जा सकेगा और उसे अपना पासपोर्ट भी जमा करना होगा।

मध्य पूर्व में तनाव से रुपए और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम: रिपोर्ट ये भी पढ़ें  मध्य पूर्व में तनाव से रुपए और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम: रिपोर्ट

पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को बांद्रा इलाके में 12 अक्टूबर, 2024 को गोली मार दी गई थी। बाबा सिद्दीकी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने कुल 27 से ज्यादा आरोपितों को गिरफ्तार किया था। 21 साल के आकाशदीप सिंह को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था और वह इस मामले में 24वां गिरफ्तार आरोपित था।

इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सबा पटौदी का भावुक पोस्ट, कहा-बिल्कुल दादा जैसे हो ये भी पढ़ें  इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सबा पटौदी का भावुक पोस्ट, कहा-बिल्कुल दादा जैसे हो

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मेरठ के नामचीन होटल में फिल्म निर्देशक के कमरे से लाखों की चोरी, एसी ठीक करने आए कर्मचारियों पर शक

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में ठहरे मुंबई के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के नामचीन होटल में फिल्म निर्देशक के कमरे से लाखों की चोरी, एसी ठीक करने आए कर्मचारियों पर शक

'उंगलियां काट देंगे' टिप्पणी पर रामकृपाल यादव का कल्याण बनर्जी को जवाब, 'बंगाल की जनता टीएमसी को हैसियत बता देगी'

पटना । बिहार सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रामकृपाल यादव ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
'उंगलियां काट देंगे' टिप्पणी पर रामकृपाल यादव का कल्याण बनर्जी को जवाब, 'बंगाल की जनता टीएमसी को हैसियत बता देगी'

भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद

नई दिल्ली। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इस आशंका को खारिज किया कि मौजूदा वैश्विक ऊर्जा स्थिति भारत के लिए संकट...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद

जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

  नई दिल्ली। जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू होते ही सबसे बड़ी चुनौती एनर्जी पाने की होती है। ऐसे में बाजारों में...
हेल्थ 
पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

उत्तर प्रदेश

मेरठ के नामचीन होटल में फिल्म निर्देशक के कमरे से लाखों की चोरी, एसी ठीक करने आए कर्मचारियों पर शक

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में ठहरे मुंबई के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के नामचीन होटल में फिल्म निर्देशक के कमरे से लाखों की चोरी, एसी ठीक करने आए कर्मचारियों पर शक

सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

सहारनपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही सहारनपुर के राघवपुरम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

मुरादाबाद में तैनात पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे सृजित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं