'मंच देने का फैसला गलत,' नितेश राणे ने कपिल शर्मा और एआर. रहमान का किया विरोध 

On

 

ये भी पढ़ें  बजट वाले दिन भी खुला रहेगा शेयर बाजार, बीएसई और एनएसई में होगी सामान्य ट्रेडिंग

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में एसएसपी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर जाना बुजुर्गों का हाल; उपहार भेंट कर लिया आशीर्वाद

मुंबई। हिंदी सिनेमा में सांप्रदायिकता को लेकर दिए बयान की वजह से म्यूजिशियन एआर. रहमान को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।  राजनीतिक गलियारे से लेकर हिंदी सिनेमा से जुड़े कई कलाकारों ने इशारों-इशारों में उनके बयान का विरोध किया था। अब, रहमान को कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडिया कपिल शो' में देखा गया, जहां उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार में मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने कपिल शर्मा और एआर. रहमान दोनों का विरोध किया है।

ये भी पढ़ें  राजस्थान के 12 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, तापमान में बढ़ोतरी से सर्दी से राहत

 

 

महाराष्ट्र सरकार में मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे का कहना है कि भारत, इतिहास और हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर एआर. रहमान को किसी तरह का सार्वजनिक मंच देने से बचना चाहिए और उनका खुला विरोध होना चाहिए। 

 

 

उन्होंने शो में म्यूजिशियन को बुलाने का विरोध किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कॉमेडी की बात हो तो नाम आता है कपिल शर्मा का, और द ग्रेट इंडिया कपिल शो को देश-विदेश में बड़ी लोकप्रियता मिली है। लेकिन, एआर. रहमान के कुछ विवादित बयानों के कारण भारत, इतिहास और हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसी परिस्थिति में उन्हें बड़े मंच पर स्थान देने के निर्णय का हम तीव्र विरोध करते हैं।"

 

 

उन्होंने लिखा, "मनोरंजन की स्वतंत्रता स्वीकार है, परंतु जनभावनाओं, हिंदू समाज की भावनाओं और राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। नेटफ्लिक्स और शो निर्माताओं से अपेक्षा है कि वे इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और सामाजिक संवेदनशीलता का सम्मान करें। कॉमेडी स्वागत योग्य है, लेकिन भारत की अखंडता, सांस्कृतिक अस्मिता और हिंदुत्व से कोई समझौता स्वीकार नहीं है।"

 

 

बता दें कि हालिया एपिसोड में एआर. रहमान ने कपिल के साथ एक मजेदार गेम खेला। इस पर रहमान ने कहा, "यह गेम अच्छा उदाहरण है यह बताने का कि जानकारी या कही हुई बात को कैसे गलत समझा जाता है। दुनिया की यही परेशानी है कि कैसे किसी मैसेज को गलत समझा जाता है और फिर उसे फैला दिया जाता है।"

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

पश्चिमी यूपी में आज रात से करवट लेगा मौसम, मुजफ्फरनगर समेत 10 जिलों में बारिश और 'कोल्ड डे' की चेतावनी

मुज़फ्फरनगर/ मेरठ । उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर कुदरत के तेवर बदलने वाले हैं। मौसम विभाग...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में आज रात से करवट लेगा मौसम, मुजफ्फरनगर समेत 10 जिलों में बारिश और 'कोल्ड डे' की चेतावनी

मुजफ्फरनगर के नई मंडी में “गुप्ता कैफ़े” सील, पहले पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, होटल रोज़ इन की भी हुई सीलिंग !

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित गुप्ता कैफे को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस के लगातार बदलते रुख ने शहर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के नई मंडी में “गुप्ता कैफ़े” सील, पहले पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, होटल रोज़ इन की भी हुई सीलिंग !

मुज़फ्फरनगर में जेपीएस पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर। रविवार को जेपीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए एक भावभीनी फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में जेपीएस पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली संत रविदास की भव्य शोभायात्रा, मंत्रियों ने दिखाई हरी झंडी

मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती रविवार को जनपद में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। नगर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली संत रविदास की भव्य शोभायात्रा, मंत्रियों ने दिखाई हरी झंडी

सांसद हरेंद्र मलिक की बड़ी जीत: बजट में छात्राओं के लिए अलग छात्रावास की घोषणा, वित्त मंत्री का जताया आभार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सांसद हरेंद्र मलिक की सक्रियता का बड़ा असर केंद्रीय बजट में देखने को मिला है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
सांसद हरेंद्र मलिक की बड़ी जीत: बजट में छात्राओं के लिए अलग छात्रावास की घोषणा, वित्त मंत्री का जताया आभार

उत्तर प्रदेश

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री

-सड़क निर्माण में नई तकनीक को अपनाने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य सड़क निधि प्रबन्धन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस ने केंद्र के बजट को बताया निराशाजनक, बसपा ने घाेषणाओं के अमल होने पर उठाए सवाल

लखनऊ। केंद्र सरकार के आम बजट काे लेकर विपक्ष ने हर बार की तरह नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस बजट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस ने केंद्र के बजट को बताया निराशाजनक, बसपा ने घाेषणाओं के अमल होने पर उठाए सवाल

सहारनपुर: ब्लॉक मुजफ्फराबाद में बीएलओ की लापरवाही से मतदाता परेशान

सहारनपुर। बीएलओ की लापरवाही का खमियाजा आम मतदाताओं कों भुगतना पड़ रहा है इसकी बानगी रविवार कों ब्लॉक मुजफ्फराबाद में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ब्लॉक मुजफ्फराबाद में बीएलओ की लापरवाही से मतदाता परेशान

सर्वाधिक लोकप्रिय