जम्मू सीमा पर बड़ी कार्रवाई: आरएस पुरा में ड्रोन से गिराई गई 20 करोड़ की हेरोइन जब्त, आतंकी फंडिंग की साजिश नाकाम
जम्मू। सुरक्षाबलों ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के आरएस पुरा सेक्टर में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए चार किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की। जिसके बारे में माना जाता है कि इसे एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि यह ज़ब्ती सीमा सुरक्षा बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए समन्वित अभियान के दौरान की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का यह नशीला पदार्थ कथित तौर पर दो अलग-अलग खेप में भेजी गई थी, जिसे बाद में बरामद किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इस बरामदगी से सीमा पार से ड्रोन की सहायता से की जा रही तस्करी के बढ़ते प्रयासों का पता चलता है। नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन) के बढ़ते उपयोग का मुकाबला करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और जमीनी अभियान तेज कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें रिलायंस और ट्रंप का ऐतिहासिक '300 अरब डॉलर' का समझौता: अमेरिका में लगेगी 50 साल की पहली नई रिफाइनरीअधिकारियों ने बताया कि सीमा पार नशीले पदार्थों की आवाजाही में मदद करने वाले नेटवर्क को खत्म करने और स्थानीय संपर्कों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। खेप के स्रोत और प्राप्तकर्ताओं का पता लगाने के लिए आगे की तकनीकी और जमीनी खुफिया जानकारी की जांच की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां