दो अधिशासी व एक सहायक अभियंता दलाल के माध्यम से रिश्वत लेते-देते गिरफ्तार
जयपुर । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर विशेष अनुसंधानटीम को प्राप्त एक सूत्र सूचना पर जयपुर एवं उदयपुर में तीन स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए कार्यालय राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड़ के दो अधिशासी अभियंता,एक सहायक अभियंता सहित एक दलाल ठेकेदार के माध्यम से 1 लाख 25 हजार रुपये रिश्वत लेते-देते गिरफ्तार […]
जयपुर । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर विशेष अनुसंधानटीम को प्राप्त एक सूत्र सूचना पर जयपुर एवं उदयपुर में तीन स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए कार्यालय राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड़ के दो अधिशासी अभियंता,एक सहायक अभियंता सहित एक दलाल ठेकेदार के माध्यम से 1 लाख 25 हजार रुपये रिश्वत लेते-देते गिरफ्तार किया है। जिनके पूछताछ की जा रही है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को एक सूचना प्राप्त हुई कि उदयपुर में राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड़ का सहायक अभियंता जीनन जैन राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड़ की पदोन्नति अधिशासी अभियंता के पद पर होने के पश्चात उसका ट्रांसफर उदयपुर से बाहर नहीं करने की एवज में प्रावधायी सहायक कार्यालय राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड़ जयपुर के अधिशासी अभियंता निदेशक ऑपरेशन कुंज बिहारी गुप्ता अपने दलाल ठेकेदार कल्प्वन व्यास एवं सहायक अभियंता विपिन कुमार चौहान के माध्यम से लाखों रुपयों की रिश्वत राशि का लेनदेन होने की संभावना है।
इस सूत्र सूचना को मुख्यालय स्थित तकनीकी शाखा एवं गोपनीय सत्यापन के माध्यम से विकसित किया गया । विकसित सूत्र-सूचना से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर विशेष अनुसंधान टीम जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में एसीबी एसआईयू टीम ने जयपुर-उदयपुर में एक साथ ट्रेप कार्रवाई करते हुए जयपुर में अधिशासी अभियंता कुंज बिहारी गुप्ता,दलाल ठेकेदार कल्पवन व्यास के माध्यम से 1 लाख 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते-देते गिरफ्तार किया है।
वहीं प्रकरण में उदयपुर से सहायक अभियंता विपिन कुमार चौहान एवं अधिशासी अभियंता जीनन जैन को भी गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि दलाल ठेकेदार कल्प्वन व्यास आरोपी जीनन जैन से 2 लाख रुपये रिश्वत के रूप में उदयपुर से लेकर आया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां