ऋषिकेश में एम्स से निकाले गए सुरक्षाकर्मियों ने किया प्रदर्शन, जताया विरोध
ऋषिकेश। ऋषिकेश एम्स में कार्यरत सिक्योरिटी गार्डों ने नौकरी से निकाले जाने पर सोमवार को एम्स के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया। आज सुबह एम्स के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र हुए नौकरी से निकाले गए गार्डों ने अपनी नौकरी की बहाली को लेकर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इन गार्डों […]
ऋषिकेश। ऋषिकेश एम्स में कार्यरत सिक्योरिटी गार्डों ने नौकरी से निकाले जाने पर सोमवार को एम्स के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया।
आज सुबह एम्स के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र हुए नौकरी से निकाले गए गार्डों ने अपनी नौकरी की बहाली को लेकर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इन गार्डों का कहना था कि वे एम्स में पिछले कई वर्षों से सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे हैं लेकिन अब उन्हें निकाला जा रहा है। इसके कारण उनके परिवारों पर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
इस बाबत एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल का कहना है कि वे एक कांट्रेक्टर कंपनी के कर्मचारी हैं और उन्हीं के माध्यम से इन्हें सुरक्षा कर्मी के रूप में रखा गया था।
अब उस कंपनी का कांट्रैक्ट समाप्त हो चुका है जो दूसरी कंपनी को मिला है। वह अपने कर्मचारियों की भर्ती कर रहा है जिसके चलते सिक्योरिटी गार्ड कंपनी ने इन्हें 2 महीने का नोटिस भी जारी किया था, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है।
इससे पूर्व भी निकाले जाने वाले कर्मचारियों को नोटिस दिया गया था लेकिन समझौते के तहत इनका एक महीने का कार्यकाल बढ़ाया गया था।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां