उत्तराखंड में बादल फटने का कहर, टिहरी और चमोली में हालात गंभीर

On

 

और पढ़ें बिहार बनाम कांग्रेस: बिहार को ‘बीड़ी’ कहने पर बवाल, मनोज तिवारी ने कही बड़ी बात.....

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर बारिश ने विकराल रूप ले लिया है। टिहरी जिले के गेंवाली भिलंगना क्षेत्र में गुरुवार की रात बादल फटने की घटना हुई। हालांकि इस घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई, साथ ही स्वास्थ्य, विद्युत, जल संस्थान, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, वेपकोस और पशु चिकित्सा विभाग की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए भेज दी गई हैं।

और पढ़ें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

 

वहीं, दूसरी ओर चमोली जिले की तहसील देवाल के मोपाटा में बादल फटने की एक और घटना हुई है। यहां पर हालात गंभीर बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल हुए हैं। इस घटना में एक मकान और गोशाला दब गई, जिसमें लगभग 15 से 20 मवेशियों की मौत की सूचना है।

और पढ़ें मुंबई पुलिस को बम विस्फोट की धमकी, मैसेज में दावा- '34 गाड़ियों में 400 किलो आरडीएक्स'

 

इधर, मूसलाधार बारिश के चलते कालेश्वर में ऊपर पहाड़ से आया मलबा लोगों के घरों में घुस गया है। प्रशासन ने मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने का काम शुरू किया है। राहत और बचाव कार्य में पुलिस व प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं।

 

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनपद चमोली में राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि बिना पुष्टि यात्रा पर न निकलें और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे अपडेट का पालन करें। कुल मिलाकर, उत्तराखंड में मौसम की मार से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और हालात से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।


 


लेखक के बारे में

नवीनतम

अनमोल वचन

पौराणिक हिन्दू परंपरा के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक पितृपक्ष मनाया जाता है, जिसे...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अनमोल वचन

दैनिक राशिफल- 7 सिंतबर 2025, रविवार

मेष- कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 7 सिंतबर 2025, रविवार

Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत की और से सबसे सफल कप्तान, धोनी भी हैं इस लिस्ट में

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एशिया कप हमेशा ही रोमांच और गर्व का मौका लेकर आता है भारत ने इस टूर्नामेंट...
खेल 
Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत की और से सबसे सफल कप्तान, धोनी भी हैं इस लिस्ट में

GST सुधार: निर्मला सीतारमण बोलीं, "यह लोगों के लिए सुधार है", 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापक बदलाव...
Breaking News  राष्ट्रीय 
GST सुधार: निर्मला सीतारमण बोलीं, "यह लोगों के लिए सुधार है", 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

अमेरिका के नए टैरिफ का असर: भारत समेत 88 देशों ने डाक सेवाएं की निलंबित, 81% गिरा डाक यातायात

जिनेवा। अमेरिका में नए टैरिफ लागू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं पर भारी असर पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र की...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  राष्ट्रीय 
अमेरिका के नए टैरिफ का असर: भारत समेत 88 देशों ने डाक सेवाएं की निलंबित, 81% गिरा डाक यातायात

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, 5 दिन पहले यहां पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था

बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) परिसर में शनिवार को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, 5 दिन पहले यहां पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था

नाम-पहचान एक, नौकरी छह जगह: यूपी के अर्पित सिंह ने फर्जीवाड़े से 4.5 करोड़ की सैलरी हड़पी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने प्रदेश की सरकारी व्यवस्था को कठघरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
नाम-पहचान एक, नौकरी छह जगह: यूपी के अर्पित सिंह ने फर्जीवाड़े से 4.5 करोड़ की सैलरी हड़पी

मुरादाबाद में 22 वर्षीय युवती लापता! दादी ने अज्ञात युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप

Moradabad News: मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र की खुशहालपुर चौकी के अंतर्गत एक युवती के लापता होने का मामला...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 22 वर्षीय युवती लापता! दादी ने अज्ञात युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप

संभल में शिक्षा का बड़ा घोटाला! एक भवन में दो कॉलेज, बिना काउंसलिंग हो रहे एडमिशन, ABVP ने किया प्रदर्शन

Sambhal News: संभल जिले के भावलपुर बासली गांव में शिक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां एक ही...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में शिक्षा का बड़ा घोटाला! एक भवन में दो कॉलेज, बिना काउंसलिंग हो रहे एडमिशन, ABVP ने किया प्रदर्शन