शादीशुदा होकर भी एक्ट्रेस संग अफेयर? Bigg Boss 19 के अभिषेक बजाज पर पत्नी के धोखा देने के आरोप से मचा बवाल
Abhishek Bajaj: बिग बॉस 19 के प्रतिभागी और टीवी एक्टर अभिषेक बजाज एक बार फिर चर्चाओं में हैं। खबर है कि अभिषेक शादीशुदा होने के बावजूद एक अन्य एक्ट्रेस को डेट कर रहे थे। उनकी पत्नी आकांक्षा जिंदल ने उन पर चीटिंग और झूठ बोलने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि दोनों का रिश्ता अब टूट चुका है और अभिषेक का नाम अब शो में एक अन्य कंटेस्टेंट के साथ भी जोड़ा जा रहा है।
टीवी से बॉलीवुड तक का सफर
डोनल बिष्ट संग था रिश्ता
न्यूज़ 18 शोशा की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक बजाज शादीशुदा होने के बावजूद टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट को डेट कर रहे थे। दोनों कुछ समय तक साथ रहे, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला क्योंकि अभिषेक रिलेशनशिप में सीरियस नहीं थे। हालांकि, कुछ सूत्रों का कहना है कि अभिषेक ने आकांक्षा से अलग होने के बाद ही डोनल को डेट करना शुरू किया था।
इंस्टाग्राम पर किया बड़ा खुलासा
अभिषेक की पत्नी आकांक्षा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि शादी के दौरान अभिषेक ने उन्हें और कई औरतों को धोखा दिया। 2 नवंबर को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा - “वह सिर्फ अच्छा बनने का दिखावा करता है, लेकिन सच्चाई हमेशा छिपाता है। यही वजह है कि हमारा तलाक हुआ।”
शो के बाहर भी सुर्खियों में अभिषेक
अभिषेक बजाज फिलहाल Bigg Boss 19 में अपनी मौजूदगी को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन निजी जीवन के विवादों ने उनकी इमेज पर असर डाला है। सोशल मीडिया पर फैंस इस मुद्दे पर दो भागों में बंट गए हैं - कुछ उन्हें निर्दोष बता रहे हैं, तो कुछ आकांक्षा के समर्थन में खड़े हैं।
