लखनऊ से निकलकर बॉलीवुड पर राज, ऐसे अमित मिश्रा बने संगीत की जानी-मानी आवाज
ये भी पढ़ें खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय फंसे, पटियाला के छह लोगों ने पैसे खत्म होने पर किया फोन: बलबीर सिंह
मुंबई। हिंदी सिनेमा के गानों में जान फूंक देने वाले सिंगर अमित मिश्रा को नहीं पता था कि उनका संगीत का जुनून उन्हें सफलता के मुकाम तक पहुंचाएगा। सिंगर ने अपनी आवाज और बहुमुखी प्रतिभा से संगीत प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। वे सिर्फ अच्छा गाते ही नहीं बल्कि कई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट भी बजाते हैं और यही वजह है कि आज वे खुद का सिंगिंग बैंड भी चलाते हैं और अपने स्टेज शोज की वजह से चर्चा में रहते हैं। 15 फरवरी को लखनऊ में जन्मे अमित मिश्रा ने लखनऊ विश्वविद्यालय से बी.कॉम की पढ़ाई की, लेकिन संगीत का जुनून उन्हें भातखंडे संगीत संस्थान ले आया, जहां उन्होंने संगीत की शिक्षा ली। साल 2009 में सिंगर ने कलर्स पर प्रसारित हुए टेलीविजन शो 'आइडिया रॉक्स इंडिया 2009' में भाग लिया और टॉप 4 में शामिल हुए। हालांकि टॉप- 4 में शामिल होना ही उनके लिए काफी रहा, क्योंकि उन्हें व्यापक पहचान मिल चुकी थी।
बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले अमित ने करियर की शुरुआत एल्बम 'एटरनल लव' से की थी, लेकिन करियर में अहम मोड़ करण जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में 'बुलेया' गाना गाकर मिला। फिल्म का गाना हर किसी की जुबान पर चढ़ चुका था और गाने की खूब चर्चा रही। इस गाने ने अमित को न केवल पहचान दिलाई बल्कि उन्हें पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिलाया। बुलेया के लिए उन्हें स्क्रीन अवॉर्ड्स और आईआईएफए अवॉर्ड्स से नवाजा गया।
'बुलेया' के बाद सिंगर ने बैक-टू-बैक हिट गाने दिए। उन्होंने सलमान खान समेत कई बड़े स्टार्स के लिए गाना गाया। उन्होंने फिल्म 'सौ तरह के', 'मनमा इमोशन जागे रे', 'गलती से मिस्टेक', 'दिल जश्न बोले', 'सुनो गणपति बप्पा मोरिया', और 'इश्क मजबूर' जैसे गाने हिंदी सिनेमा को दिए। खास बात ये है कि उन्होंने सिर्फ हिंदी भाषा में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू और मराठी भाषाओं में भी गाने गाए हैं। सिंगर फिल्म '83' का गाना तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिकॉर्ड कर चुके हैं और इसके इतर भक्ति गीत भी गाए हैं। उन्होंने मराठी में शिव भक्ति गीत भी गाए हैं। अमित अपनी सुरीली आवाज के जादू से सबको मंत्रमुग्ध कर देते हैं, लेकिन इसके साथ वे कई अलग-अलग तरह के वाद्य यंत्र भी बजाते हैं। करियर की शुरुआत में ही तृष्णा बैंड का हिस्सा रहे अमित ने टीवी शो पर गाने से लेकर म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट की बीट से फैंस का दिल जीत लिया था। आज भी सिंगर लाइव शो में गिटार बजाकर माहौल को शानदार बना देते हैं।
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां