श्रीदेवी की मौत को पति बोनी कपूर ने बताया ‘दुर्घटनावश डूबने’ का कारण

On

फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन वर्ष 2018 में दुबई के एक होटल में हुआ था और उनका शव बाथटब में पाया गया था। उस वक्त उनके साथ उनके पति बोनी कपूर भी वहीं मौजूद थे। इस अप्रत्याशित घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था और उनकी मौत को लेकर कई […]

फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन वर्ष 2018 में दुबई के एक होटल में हुआ था और उनका शव बाथटब में पाया गया था। उस वक्त उनके साथ उनके पति बोनी कपूर भी वहीं मौजूद थे। इस अप्रत्याशित घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था और उनकी मौत को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई गईं। कुछ लोगों ने बोनी कपूर पर भी सवाल उठाए, लेकिन बाद में मेडिकल रिपोर्ट में श्रीदेवी की मौत को ‘दुर्घटनावश डूबने’ का कारण बताया गया।

हाल ही में एक साक्षात्कार में बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मौत को लेकर एक महत्वपूर्ण खुलासा किया। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी काफी सख्त डाइट पर थीं और लगातार चक्कर आने की शिकायत कर रही थीं। बोनी ने कहा कि वह श्रीदेवी की इस आदत को लेकर चिंतित थे, क्योंकि कमजोरी और डिहाइड्रेशन के कारण उन्हें अचानक बेहोशी आने का खतरा था।

और पढ़ें ऋषि कपूर के बर्थडे पर राकेश रोशन ने किया याद, बोले-चिंटू, आपकी आत्मा आज भी जिंदा है

बोनी कपूर ने कहा, “वह अक्सर भूखी रहती थी। उसने अपने खाने में नमक खाना बंद कर दिया था। स्क्रीन पर अच्छा दिखने के लिए वह क्रैश डाइट लेती थी। जब से हमारी शादी हुई, उसे अक्सर चक्कर आते थे। डॉक्टर हमेशा उसे लो बीपी की समस्या बताते थे। दुर्भाग्य से उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जब नागार्जुन घटना के बाद हमारे घर आए, तो उन्होंने भी बताया कि श्रीदेवी उनके साथ फिल्म करते समय क्रैश डाइट पर थीं। फिर उन्हें चक्कर आया और वे बाथरूम में गिर गईं और उनका दांत टूट गया।”

और पढ़ें Salman Khan के घर गणपति बप्पा का विदाई समारोह, ढोल-नगाड़ों और डांस के साथ सेलीब्रेट किया गणेश उत्सव

बोनी कपूर ने कहा, “श्रीदेवी की मौत के बाद मुझसे 2-3 दिनों तक पूछताछ की गई, क्योंकि भारतीय मीडिया की ओर से मुझ पर बहुत दबाव था। मैंने लाई डिटेक्टर टेस्ट लिया और उसके बाद मुझे पुलिस से क्लीन चिट मिल गई। श्रीदेवी की मौत एक दुर्घटना थी।”-

और पढ़ें नीले रंग की साड़ी में अक्षरा सिंह को देख फैंस बोले, 'क्लासिक ब्यूटी तो इसे कहते हैं'

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

अनमोल वचन

पौराणिक हिन्दू परंपरा के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक पितृपक्ष मनाया जाता है, जिसे...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अनमोल वचन

दैनिक राशिफल- 7 सिंतबर 2025, रविवार

मेष- कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 7 सिंतबर 2025, रविवार

Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत की और से सबसे सफल कप्तान, धोनी भी हैं इस लिस्ट में

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एशिया कप हमेशा ही रोमांच और गर्व का मौका लेकर आता है भारत ने इस टूर्नामेंट...
खेल 
Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत की और से सबसे सफल कप्तान, धोनी भी हैं इस लिस्ट में

GST सुधार: निर्मला सीतारमण बोलीं, "यह लोगों के लिए सुधार है", 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापक बदलाव...
Breaking News  राष्ट्रीय 
GST सुधार: निर्मला सीतारमण बोलीं, "यह लोगों के लिए सुधार है", 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

अमेरिका के नए टैरिफ का असर: भारत समेत 88 देशों ने डाक सेवाएं की निलंबित, 81% गिरा डाक यातायात

जिनेवा। अमेरिका में नए टैरिफ लागू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं पर भारी असर पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र की...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  राष्ट्रीय 
अमेरिका के नए टैरिफ का असर: भारत समेत 88 देशों ने डाक सेवाएं की निलंबित, 81% गिरा डाक यातायात

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, 5 दिन पहले यहां पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था

बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) परिसर में शनिवार को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, 5 दिन पहले यहां पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था

नाम-पहचान एक, नौकरी छह जगह: यूपी के अर्पित सिंह ने फर्जीवाड़े से 4.5 करोड़ की सैलरी हड़पी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने प्रदेश की सरकारी व्यवस्था को कठघरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
नाम-पहचान एक, नौकरी छह जगह: यूपी के अर्पित सिंह ने फर्जीवाड़े से 4.5 करोड़ की सैलरी हड़पी

मुरादाबाद में 22 वर्षीय युवती लापता! दादी ने अज्ञात युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप

Moradabad News: मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र की खुशहालपुर चौकी के अंतर्गत एक युवती के लापता होने का मामला...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 22 वर्षीय युवती लापता! दादी ने अज्ञात युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप

संभल में शिक्षा का बड़ा घोटाला! एक भवन में दो कॉलेज, बिना काउंसलिंग हो रहे एडमिशन, ABVP ने किया प्रदर्शन

Sambhal News: संभल जिले के भावलपुर बासली गांव में शिक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां एक ही...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में शिक्षा का बड़ा घोटाला! एक भवन में दो कॉलेज, बिना काउंसलिंग हो रहे एडमिशन, ABVP ने किया प्रदर्शन