ऋषि कपूर के बर्थडे पर राकेश रोशन ने किया याद, बोले-चिंटू, आपकी आत्मा आज भी जिंदा है

On

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का आज गुरुवार 73वां बर्थडे है। कई एक्टर-एक्ट्रेस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जिनमें राकेश रोशन भी एक हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने दोस्त और एक्टर ऋषि कपूर के लिए सोशल मीडिया पोस्ट कर उन्हें याद किया। राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है।

 

और पढ़ें वरुण धवन के जबरदस्त डांस और जान्हवी कपूर की दिलकश अदाओं से भरा 'बिजुरिया' गाना रिलीज

और पढ़ें रणवीर सिंह का एयरपोर्ट स्टाइल! नई हेयरस्टाइल और करोड़ों की घड़ी पर फैंस की नजरें टिकीं- Ranveer Singh

इस फोटो में ऋषि कपूर, जितेंद्र और राकेश रोशन साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में उनकी बरसों पुरानी दोस्ती की झलक दिखाई दे रही है। इसे शेयर करते हुए फिल्म निर्माता ने लिखा, "चिंटू, आपकी आत्मा आज भी जिंदा है। जन्मदिन मुबारक हो!" राकेश रोशन और ऋषि कपूर बहुत ही अच्छे दोस्त थे। दोनों ने1980 में रिलीज हुई फिल्म "आप के दीवाने" में साथ काम किया था। इस फिल्म में जितेंद्र भी थे। सुरेंद्र मोहन ने इस फिल्म का निर्देशन किया था।

और पढ़ें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने किया ‘जुम्मा चुम्मा’ पर धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

 

फिल्म में टीना मुनीम मुख्य अभिनेत्री थीं। 4 सितंबर 1952 में जन्मे अभिनेता ने 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू ने भी एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे... जन्मदिन मुबारक।" उनकी इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने कमेंट किए। अभिनेता संजय कपूर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो चिंटू! तुम्हारी याद हमेशा आती है। तुम्हारे साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।"

 

सादिया खातिब और भावना पांडे ने भी इमोजी के जरिए ऋषि कपूर को याद किया और उनके प्रति सम्मान को जाहिर किया। 2018 में ल्यूकेमिया का पता चलने के बाद ऋषि कपूर इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। सफल इलाज के बाद एक साल बाद वह भारत आ गए थे। हालांकि, 29 अप्रैल 2020 को उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 अप्रैल 2020 को ल्यूकेमिया के दूसरे अटैक के चलते उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर ने 1970 की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में बाल कलाकार के रूप में फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था।

 

इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता, लेकिन असली स्टारडम उन्हें 1973 में मिला, जब उनकी 'बॉबी' फिल्म पर्दे पर आई। इस फिल्म में 21 साल के ऋषि ने एक कॉलेज बॉय का किरदार निभाया और पूरे देश में रोमांस के नए पोस्टर बॉय बन गए। इसके बाद उन्होंने 'कर्ज', 'सरगम', 'प्रेम रोग', 'चांदनी', 'नगीना', 'नसीब', 'कुली', 'सागर', और 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी कई हिट फिल्में दीं। 70 और 80 के दशक में वह सबसे व्यस्त और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में शामिल थे।




 

लेखक के बारे में

नवीनतम

अनमोल वचन

पौराणिक हिन्दू परंपरा के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक पितृपक्ष मनाया जाता है, जिसे...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अनमोल वचन

दैनिक राशिफल- 7 सिंतबर 2025, रविवार

मेष- कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 7 सिंतबर 2025, रविवार

Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत की और से सबसे सफल कप्तान, धोनी भी हैं इस लिस्ट में

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एशिया कप हमेशा ही रोमांच और गर्व का मौका लेकर आता है भारत ने इस टूर्नामेंट...
खेल 
Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत की और से सबसे सफल कप्तान, धोनी भी हैं इस लिस्ट में

GST सुधार: निर्मला सीतारमण बोलीं, "यह लोगों के लिए सुधार है", 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापक बदलाव...
Breaking News  राष्ट्रीय 
GST सुधार: निर्मला सीतारमण बोलीं, "यह लोगों के लिए सुधार है", 22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

अमेरिका के नए टैरिफ का असर: भारत समेत 88 देशों ने डाक सेवाएं की निलंबित, 81% गिरा डाक यातायात

जिनेवा। अमेरिका में नए टैरिफ लागू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं पर भारी असर पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र की...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  राष्ट्रीय 
अमेरिका के नए टैरिफ का असर: भारत समेत 88 देशों ने डाक सेवाएं की निलंबित, 81% गिरा डाक यातायात

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, 5 दिन पहले यहां पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था

बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) परिसर में शनिवार को बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, 5 दिन पहले यहां पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था

नाम-पहचान एक, नौकरी छह जगह: यूपी के अर्पित सिंह ने फर्जीवाड़े से 4.5 करोड़ की सैलरी हड़पी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले ने प्रदेश की सरकारी व्यवस्था को कठघरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
नाम-पहचान एक, नौकरी छह जगह: यूपी के अर्पित सिंह ने फर्जीवाड़े से 4.5 करोड़ की सैलरी हड़पी

मुरादाबाद में 22 वर्षीय युवती लापता! दादी ने अज्ञात युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप

Moradabad News: मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र की खुशहालपुर चौकी के अंतर्गत एक युवती के लापता होने का मामला...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 22 वर्षीय युवती लापता! दादी ने अज्ञात युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप

संभल में शिक्षा का बड़ा घोटाला! एक भवन में दो कॉलेज, बिना काउंसलिंग हो रहे एडमिशन, ABVP ने किया प्रदर्शन

Sambhal News: संभल जिले के भावलपुर बासली गांव में शिक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां एक ही...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में शिक्षा का बड़ा घोटाला! एक भवन में दो कॉलेज, बिना काउंसलिंग हो रहे एडमिशन, ABVP ने किया प्रदर्शन