वरुण धवन के जबरदस्त डांस और जान्हवी कपूर की दिलकश अदाओं से भरा 'बिजुरिया' गाना रिलीज

On

मुंबई। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म का नया गाना 'बिजुरिया' अब रिलीज हो चुका है। यह गाना सोनी म्यूजिक इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सभी दर्शकों के लिए उपलब्ध है। 'बिजुरिया' एक ऐसा गाना है, जिसे सुनते ही आप थिरकने लगेंगे। इस गाने में म्यूजिक, डांस और अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 'बिजुरिया' एक पार्टी सॉन्ग है। गाने में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, जान्हवी कपूर और वरुण धवन नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें शक्ति कपूर ने 'हीरो नंबर 1' के साथ मनाया 73वां जन्मदिन, बेटी श्रद्धा कपूर ने दिखाई झलक

और पढ़ें गणेशोत्सव में मधुरिमा तुली का जलवा, लालबागचा राजा के दर्शन से रोशन हुईं

गाने में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान वरुण धवन के एनर्जी भरे डांस ने खींचा है। वहीं, जान्हवी कपूर का ठुमका भी गाने में जान डाल रहा है। उन्होंने गोल्डन साड़ी में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है। गाने की रिदम के साथ उनके डांस मूव्स ने सभी को दीवाना बना दिया है। 'बिजुरिया' गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची और रवि पवार ने मिलकर बनाया है। वहीं, आवाज सोनू निगम और असेस कौर ने दी है। गाने के बोल सोनू निगम और तनिष्क बागची ने लिखे हैं।

और पढ़ें 'जॉली एलएलबी 3' के नए वीडियो ने मचाया धमाल, कानपुर बनाम मेरठ की जंग से गूंजा सोशल मीडिया

गाने की रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग भी काफी शानदार है, जिसके लिए एरिक पिलई जैसे अनुभवी इंजीनियर ने काम किया है। तालवाद्य के लिए राजू सरदार, संजीव सेन, शराफत और आरू ने अपनी कला दिखाई है। गाने में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन के बीच रोमांस भी देखने को मिला है। दोनों की केमिस्ट्री इतनी कमाल की है कि लोग उनकी जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी अपने अभिनय से गाने को खास बना रहे हैं।

यह गाना फिल्म का एक अहम हिस्सा है, जो एक मजेदार पार्टी सीन की झलक दिखाता है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। यह 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शशांक खेतान ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, जिन्हें 'धड़क', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', और 'गुड न्यूज' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' से होने वाला है। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

7 सितम्बर को पितृ पक्ष का शुभारंभ और 21 को समापन होगा, 7 को चंद्र ग्रहण लग रहा है तो 21 को सूर्य ग्रहण लगेगा

122 वर्ष बाद पितृपक्ष का शुभारंभ व विसर्जन ग्रहण पर होगा। इसके पहले वर्ष 1903 में पितृपक्ष में दो ग्रहण...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
7 सितम्बर को पितृ पक्ष का शुभारंभ और 21 को समापन होगा, 7 को चंद्र ग्रहण लग रहा है तो 21 को सूर्य ग्रहण लगेगा

युवती ने माॅल कारोबारी पर लगाया यौन शोषण और धर्मांतरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

   देवरिया, उत्तर प्रदेश। देवरिया में एक युवती ने गैर समुदाय के एक माॅल कारोबारी पर यौन शोषण और धर्मांतरण का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 

ट्रंप के रुख में आया बड़ा परिवर्तन, बोले- भारत-अमेरिका संबंध अहम, मोदी हैं अच्छे दोस्त

नयी दिल्ली। अमेरिका द्वारा भारत पर भारी टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
ट्रंप के रुख में आया बड़ा परिवर्तन, बोले- भारत-अमेरिका संबंध अहम,  मोदी हैं अच्छे दोस्त

बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर यहीं पीटा था

बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय अधिकारियों के बीच 01 सितंबर को हुई हिंसक झड़प के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 

हरियाणवी निर्माता उत्तर कुमार पर लगाया था रेप का आरोप, लखनऊ में CM आवास के पास आत्मदाह करने पहुंची एक्ट्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के पास एक हरियाणवी एक्ट्रेस ने आत्मदाह का प्रयास...

उत्तर प्रदेश

युवती ने माॅल कारोबारी पर लगाया यौन शोषण और धर्मांतरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

   देवरिया, उत्तर प्रदेश। देवरिया में एक युवती ने गैर समुदाय के एक माॅल कारोबारी पर यौन शोषण और धर्मांतरण का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
युवती ने माॅल कारोबारी पर लगाया यौन शोषण और धर्मांतरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर यहीं पीटा था

बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय अधिकारियों के बीच 01 सितंबर को हुई हिंसक झड़प के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई,  पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर यहीं पीटा था

हरियाणवी निर्माता उत्तर कुमार पर लगाया था रेप का आरोप, लखनऊ में CM आवास के पास आत्मदाह करने पहुंची एक्ट्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के पास एक हरियाणवी एक्ट्रेस ने आत्मदाह का प्रयास...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
हरियाणवी निर्माता उत्तर कुमार पर लगाया था रेप का आरोप, लखनऊ में  CM आवास के पास आत्मदाह करने पहुंची एक्ट्रेस

मायावती से माफी मांगने के कुछ घंटों बाद ही हो गयी अशोक सिद्धार्थ की बसपा में वापसी, आकाश आनंद के है ससुर

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर...