काम्या पंजाबी ‘राज महल’ में निभाएंगी खलनायक की भूमिका
मुंबई। अभिनेत्री काम्या पंजाबी टेलीविजन शो ‘राज महल: डाकिनी का रहस्य’ में शामिल हो गई हैं। शो में, वह डाकिनी चंद्रलेखा की बड़ी बहन मंत्रलेखा की भूमिका निभाएंगी। काम्या ने शो में अपनी एंट्री के बारे में बात करते हुए कहा, “दर्शक मुझे शो में मंत्रलेखा का किरदार निभाते हुए देखेंगे, जो चंद्रलेखा की बहन है। […]
मुंबई। अभिनेत्री काम्या पंजाबी टेलीविजन शो ‘राज महल: डाकिनी का रहस्य’ में शामिल हो गई हैं। शो में, वह डाकिनी चंद्रलेखा की बड़ी बहन मंत्रलेखा की भूमिका निभाएंगी।
काम्या ने शो में अपनी एंट्री के बारे में बात करते हुए कहा, “दर्शक मुझे शो में मंत्रलेखा का किरदार निभाते हुए देखेंगे, जो चंद्रलेखा की बहन है। मेरा किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है जिसके लिए मैंने काफी खास तैयारी की है जिसे देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।”
उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे किरदार की सराहना करेंगे और मुझ पर अपना प्यार बरसाएंगे। शेमारू उमंग की ‘राज महल’ एक फैंटेसी ड्रामा है और जल्द ही इसकी कहानी में नया मोड़ आने वाला है।”
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां