कंगना ‘पठान’ का नाम बदलकर ‘इंडियन पठान’ करेंगी
मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि वह शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘पठान’ का नाम बदलकर ‘इंडियन पठान’ रखना चाहती हैं क्योंकि भारतीय मुसलमान देशभक्त हैं और अफगान पठानों से अलग हैं। कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल कंगना टीम पर लिखा, “वे सभी जो दावा कर रहे हैं कि पठान नफरत पर […]
मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है कि वह शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘पठान’ का नाम बदलकर ‘इंडियन पठान’ रखना चाहती हैं क्योंकि भारतीय मुसलमान देशभक्त हैं और अफगान पठानों से अलग हैं। कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल कंगना टीम पर लिखा, “वे सभी जो दावा कर रहे हैं कि पठान नफरत पर प्यार की जीत है, मैं सहमत हूं लेकिन किसका प्यार किसकी नफरत? आइए सटीक रहें, कौन टिकट खरीद रहा है और इसे सफल बना रहा है? हां यह है भारत का प्यार और समग्रता जहां अस्सी फीसदी हिंदू रहते हैं और फिर भी पठान नाम की एक फिल्म है।”
अभिनेत्री ने आगे कहा, “‘पठान’ सिर्फ एक फिल्म हो सकती है लेकिन गूंजेगा तो यहां सिर्फ जय श्री राम। मेरा मानना है कि भारतीय मुसलमान देशभक्त हैं और अफगान पठानों से बहुत अलग हैं, असल बात यह है कि भारत कभी अफगानिस्तान नहीं होगा, हम सभी जानते हैं अफगानिस्तान में क्या हो रहा है, यह वहां नरक से परे है, इसलिए फिल्म पठान का उपयुक्त नाम इसकी कहानी के अनुसार भारतीय पठान है।”
‘पठान’ एक भारतीय जासूस की कहानी प्रस्तुत करता है। यह फिल्म चार साल के अंतराल के बाद शाहरुख की तीन फिल्मों में से पहली है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां