पठान से डरे कार्तिक आर्यन, फिल्म शहजादा की रिलीज एक सप्ताह के लिए टली
शाहरुख खान की फिल्म पठान की सफलता से फिल्म शहजादा के निर्माता और अभिनेता डर गए हैं। कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म शहजादा की रिलीज को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। पठान बॉक्स ऑफिस पर अभी छाई हुई है। फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी दी। बताया गया कि कार्तिक आर्यन […]
शाहरुख खान की फिल्म पठान की सफलता से फिल्म शहजादा के निर्माता और अभिनेता डर गए हैं। कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म शहजादा की रिलीज को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। पठान बॉक्स ऑफिस पर अभी छाई हुई है।
फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी दी। बताया गया कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म शहजादा के निर्माताओं से फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते के लिए टालने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म शहज़ादा को एक नई रिलीज़ डेट मिली। अब 17 फरवरी 2023 को रिलीज़ होगी।
माना जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान का मुकाबला करने के लिए कार्तिक आर्यन तैयार नहीं हैं। फिल्म पठान इस समय टिकट खिड़कियों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। शहजादा के रिलीज करने का समय स्थगित करने के फैसले के पीछे यही कारण है। रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म शहजादा में कार्तिक आर्यन और कीर्ति सैनन के साथ परेश रावल और मनीषा कोइराला भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की तारीफ, 90 के दशक की दुश्मनी अब दोस्ती में बदलीफिल्म पठान ने पहले ही पांच दिन में दुनियाभर में 542 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया है। इससे पहले एसएस राजामौली की बाहुबली-2 और यश-स्टारर केजीएफ-2 को पीछे छोड़ दिया हैद। यह सबसे तेज दो सौ करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश करने वाली फिल्म बन गई है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां