सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा, रिलीज किया 'बैटल ऑफ गलवान' का रोमांटिक सॉन्ग
मुंबई। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सलमान खान की अपकमिंग वॉर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' पर वैलेंटाइन डे का रंग चढ़ गया है। अभिनेता ने दर्शकों को तोहफा देते हुए फिल्म का पहला रोमांटिक गाना रिलीज कर दिया है, जिसमें वे चित्रांगदा के साथ बर्फ की वादियों में रोमांस करते दिख रहे हैं। सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से रोमांटिक सॉन्ग 'मैं हूं' रिलीज कर दिया गया है।
सॉन्ग में सलमान और चित्रांगदा के बीच प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई है जिसमें उनके दो बच्चे भी शामिल हैं। गाना रोमांस के साथ दूर रहने के गम को भी अच्छे से दिखाता है क्योंकि अभिनेता फोटो देखकर ही अपनी पत्नी और परिवार को याद कर रहे हैं। खैर, गाना बहुत शांत और सुकून देने वाला है। गाने को कंपोज अयान लाल ने किया है और आवाज भी अयान लाल और श्रेया घोषाल ने दी है। गाने के बोल शब्बीर अहमद और अयान लाल ने लिखे हैं। श्रेया घोषाल की मीठी आवाज ने गाने में जान डाल दी है। फैंस सिंगर की आवाज की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म से 'मातृभूमि' सॉन्ग रिलीज किया गया था, जिसमें देशभक्ति और सैनिकों की हिम्मत और हौसले को दिखाया गया था। गाने में अरिजीत सिंह की आवाज ही उसकी आत्मा बनी।
ये भी पढ़ें ‘भूत बंगला’ के सेट पर अक्षय कुमार-शिखर धवन का क्रिकेट धमाका: शूटिंग के बीच जमकर हुई मस्तीसोशल मीडिया पर गाने को इतना पसंद किया गया कि गाना 21 मिलियन के पार हो चुका है। बात अगर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की करें तो अभी तक फिल्म का टीजर ही रिलीज हो पाया है। फिल्म की रिलीज की तारीख में भी बदलाव किया गया। पहले फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। टीजर रिलीज होते ही फिल्म भारत और चीन के बीच चर्चा का विषय बन गई थी। चीन की मीडिया ने फिल्म को लेकर कहा था कि इस तरह की छवि दिखाकर भारत का सिनेमा गलवान घाटी में हुई झड़प को दिखाने की कोशिश कर रहा है, वैसा कुछ नहीं हुआ था। उन्होंने फिल्म को लेकर भारत और चीन के रिश्तों पर तनाव बढ़ने का अंदेशा भी जताया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां