'हमें तब नहीं पता था', 'एलओसी कारगिल' फिल्म के सीन को याद कर इमोशनल हुईं करीना कपूर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खास वीडियो पोस्ट किया। अभिनेत्री ने 2003 में बनी फिल्म 'एलओसी कारगिल' का एक सीन शेयर किया, जिसमें वह और उनके पति व अभिनेता सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। यह सीन उस समय का है, जब सैफ ने भारतीय सेना के कैप्टन अनुज नय्यर का किरदार निभाया था। फिल्म कारगिल युद्ध पर आधारित थी, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। यह वीडियो करीना के लिए बेहद खास है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में सैफ अली खान अपने किरदार में युद्ध के लिए तैयार हो रहे हैं और करीना उनका हौसला बढ़ाती दिख रही हैं। सीन में करीना कहती हैं कि लड़ाई पर जाने से पहले कम से कम एक बार पीछे जरूर देख लेना। इस पर सैफ का किरदार जवाब देता है कि हमेशा आगे बढ़ते रहो, चाहे कुछ भी हो।
करीना ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसे एक भावनात्मक यात्रा बताया। उन्होंने पोस्ट कैप्शन में लिखा, 'हमें तब नहीं पता था।' उनके कैप्शन का मतलब है कि उस समय उन्हें यह नहीं पता था कि भविष्य में वे एक साथ होंगे और असल जिंदगी में उनका रिश्ता इतना खुशहाल होगा।
फिल्म के बारे में बात करें, तो 'एलओसी कारगिल' भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन विजय पर आधारित फिल्म है, जिसे मई 1999 में पाकिस्तानियों को भारत के कारगिल क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए चलाया गया था। फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन, अक्षय खन्ना, अभिषेक बच्चन, सनी देओल, मनोज बाजपेयी, नागार्जुन, आशुतोष राणा और राज बब्बर जैसे कई बड़े कलाकार थे। महिला कलाकारों में रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, नम्रता शिरोडकर, करीना कपूर, ईशा देओल, महिमा चौधरी, प्रीति झंगियानी, ईशा कोप्पिकर, दिव्या दत्ता और प्रिया गिल शामिल थीं। यह फिल्म अपने समय की सबसे लंबी फिल्मों में से एक मानी जाती है, जिसकी कुल लंबाई 255 मिनट है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां