दूध और छुहारा: शरीर की कमजोरी दूर करने वाला आयुर्वेदिक पॉवर कॉम्बो

On
रविता ढांगे Picture

नई दिल्ली। सही समय पर खाना न लेना, नींद पूरी न होना और लगातार तनाव शरीर को अंदर से खोखला कर देता है, जिस वजह से आज ज्यादातर लोग थकान, कमजोरी और कम इम्युनिटी की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में लोग महंगे सप्लीमेंट और एनर्जी ड्रिंक्स की तरफ भागते हैं, लेकिन आयुर्वेद हमें एक बहुत ही आसान, सस्ता और भरोसेमंद उपाय बताता है जो सदियों से शरीर को ताकत देने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।

आयुर्वेद में दूध और छुहारे के मेल को बल्य कहा गया है, यानी ऐसा आहार जो शरीर को बल देता है और जीवन शक्ति बढ़ाता है। छुहारा स्वाद में मीठा और तासीर में गर्म होता है, जबकि दूध ठंडा, पोषण से भरपूर और शांत करने वाला होता है। जब इन दोनों को साथ में उबाला जाता है, तो यह शरीर की कमजोरी को दूर करने वाला एक शक्तिशाली मिश्रण बन जाता है, जो सातों धातुओं को पोषण देता है। इस पॉवर कॉम्बो का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह थकान को दूर करता है और शरीर में नई ऊर्जा भरता है। दुबले-पतले लोगों के लिए यह वजन बढ़ाने में मददगार है। जिनकी इम्युनिटी कमजोर रहती है या जो बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, उनके लिए दूध-छुहारा किसी टॉनिक से कम नहीं। पुरुषों में यह स्टैमिना और शक्ति बढ़ाने में सहायक माना जाता है, जबकि महिलाओं में कमजोरी और खून की कमी यानी एनीमिया में लाभ देता है।

और पढ़ें अखरोट से बाजरा तक, ब्लड शुगर को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित करेंगे ये सुपरफूड्स

सर्दियों में इसका सेवन और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है, जोड़ों की जकड़न और दर्द में राहत देता है और सूखी खांसी जैसी समस्याओं से बचाव करता है। इतना ही नहीं, नियमित सेवन से नींद अच्छी आती है, मानसिक थकान कम होती है और मूड भी बेहतर रहता है। त्वचा के लिए भी यह नुस्खा लाभकारी है, जिससे रूखापन कम होता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। 3 से 4 छुहारों के बीज निकालकर उन्हें एक गिलास दूध में डालें और धीमी आंच पर उबालें। जब दूध आधा रह जाए और छुहारे नरम हो जाएं, तब इसे रात को सोने से पहले गुनगुना पिएं और छुहारे चबाकर खाएं। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।

और पढ़ें सहदेवी: आयुर्वेद की चमत्कारी जड़ी-बूटी, किडनी से लेकर लिवर तक की रक्षक

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में सोनू कश्यप के परिवार से मिले पूर्व मंत्री संजीव बालियान, बहन ने रोते हुए न्याय की गुहार लगाई

मुजफ्फरनगर। मेरठ में 5 जनवरी को हुई सोनू कश्यप की निर्मम हत्या के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हैं। पीड़ित परिवार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सोनू कश्यप के परिवार से मिले पूर्व मंत्री संजीव बालियान, बहन ने रोते हुए न्याय की गुहार लगाई

राजस्थान हाईकोर्ट : जालोर के डिस्ट्रिक जज सस्पेंड, जोधपुर रहेगा मुख्यालय

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश पर रजिस्ट्रार ने आदेश जारी कर जालोर के डिस्ट्रिक जज को सस्पेंड कर दिया है।...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान हाईकोर्ट : जालोर के डिस्ट्रिक जज सस्पेंड, जोधपुर रहेगा मुख्यालय

भारत में लॉन्च हुई Mercedes की दो फ्लैगशिप कारें, EQS SUV और Maybach GLS Celebration Edition ने बढ़ाया लग्जरी का स्तर

लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए भारत में एक बड़ी खबर सामने आई है। Mercedes-Benz ने अपनी दो फ्लैगशिप गाड़ियों...
ऑटोमोबाइल 
भारत में लॉन्च हुई Mercedes की दो फ्लैगशिप कारें, EQS SUV और Maybach GLS Celebration Edition ने बढ़ाया लग्जरी का स्तर

योगी सरकार ने बनाया निवेश व विकास का नया मॉडल, विभागों के चक्कर घटे, मंजूरियां हुईं तेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब "बॉटलनेक" से "ब्रेकथ्रू" राज्य में परिवर्तित हो चुका है। राज्य सरकार ने प्रशासनिक बाधाओं, पुरानी प्रक्रियाओं...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
योगी सरकार ने बनाया निवेश व विकास का नया मॉडल, विभागों के चक्कर घटे, मंजूरियां हुईं तेज

इलाज इंसानों का, वार्ड चूहों का! गोंडा मेडिकल कॉलेज का ऑर्थो वार्ड बना चूहों का अड्डा

   गोंडा। मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो वार्ड का हाल बेहद चिंताजनक है। मरीज बेड पर ऑक्सीजन के साथ लेटे हैं और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इलाज इंसानों का, वार्ड चूहों का! गोंडा मेडिकल कॉलेज का ऑर्थो वार्ड बना चूहों का अड्डा

उत्तर प्रदेश

दिल्ली–गाजियाबाद बॉर्डर पर मंत्री संजय निषाद को रोका, सुरक्षा कारण बताए गए

मेरठ। दिल्ली–गाजियाबाद बॉर्डर पर राज्य सरकार के मंत्री संजय निषाद का काफिला उस समय रुका, जब वे मेरठ में मृतक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली–गाजियाबाद बॉर्डर पर मंत्री संजय निषाद को रोका, सुरक्षा कारण बताए गए

सहारनपुर: खेत में पलटी कार, हादसे में कार सवार दंपति और और दो बच्चे हुए घायल

सहारनपुर (मुजफ्फराबाद)। पुलिस चौकी मुजफ्फराबाद क्षेत्र के गांव फरकपुर निवादा निवासी राव मोहतरम देर रात सड़क हादसे में घायल हो...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: खेत में पलटी कार, हादसे में कार सवार दंपति और और दो बच्चे हुए घायल

बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा पेड़ से टकराया, चालक समेत एक ही परिवार के आठ लाेग घायल

-बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में हुआ हादसाबाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा पेड़ से टकराया, चालक समेत एक ही परिवार के आठ लाेग घायल