अनोखा मामला: ASP के फर्जी हस्ताक्षर करने वाले ASI की नौकरी तो बची, लेकिन छिन गए 'सितारे'

On
अर्चना सिंह Picture



सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से पुलिस महकमे का एक बेहद ही दिलचस्प और कड़ा संदेश देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को अपने वरिष्ठ अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर करना इतना भारी पड़ा कि उन्हें अपनी वर्दी के 'सितारे' गवाने पड़े। बर्खास्तगी की कगार से लौटकर आए इस अधिकारी को अब अपने ही पूर्व मातहतों के साथ आरक्षक (कांस्टेबल) बनकर ड्यूटी करनी होगी।

यह मामला सागर जिले की बहरोल थाने की सेसई चौकी का है। तत्कालीन चौकी प्रभारी एएसआई रामजी सिंह राजपूत एक मर्ग (मृत्यु मामले की जांच) का ड्राफ्ट तैयार कर रहे थे। जांच प्रक्रिया में हुई देरी या लापरवाही को छिपाने के लिए उन्होंने एक बड़ा जोखिम उठा लिया। ASI राजपूत ने मर्ग जांच संबंधी सामग्री और ड्राफ्ट पर एडिशनल एसपी (ASP) डॉ. संजीव उईके के फर्जी हस्ताक्षर खुद ही कर दिए। नियमतः इस फाइल को एएसपी के अवलोकन के बाद ही आगे बढ़ना था, लेकिन राजपूत ने सीधे इसे FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) भेज दिया।

कैसे खुला फर्जीवाड़े का राज?

जालसाजी का खुलासा तब हुआ जब एफएसएल अधिकारी को ड्राफ्ट पर किए गए एडिशनल एसपी के हस्ताक्षरों पर संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी पुष्टि के लिए एएसपी डॉ. संजीव उईके से संपर्क किया। जब एएसपी ने फाइल वापस मंगवाकर देखी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, उनके पद का उपयोग कर किसी और ने हस्ताक्षर किए थे।

एएसपी की शिकायत पर मामले की विभागीय जांच (DE) बिठाई गई। जांच में दोषी पाए जाने पर DIG शशींद्र चौहान ने करीब 2 माह पहले एएसआई राजपूत की सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए थे।

नौकरी जाने के बाद रामजी सिंह राजपूत ने आईजी हिमानी खन्ना के समक्ष अपील दायर की। आईजी ने मामले की गंभीरता और मानवीय पहलुओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया। उन्होंने बर्खास्तगी के आदेश को तो रद्द कर दिया, लेकिन अनुशासनहीनता के लिए एक कड़ी सजा मुकर्रर की।

सागर पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल का कहना है कि फर्जी हस्ताक्षर मामले में ASI रामजी सिंह को DIG साहब द्वारा बर्खास्त किया गया था, आईजी सागर ने राजपूत को सेवा में बहाल तो कर दिया, लेकिन उन्हें ASI के पद से डिमोट कर आरक्षक बना दिया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

संजय सिंह का आरोप, SIR के नाम पर यूपी से 4.5 करोड़ वोटर गायब, बताया 'वोट की डकैती'

   लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
संजय सिंह का आरोप, SIR के नाम पर यूपी से 4.5 करोड़ वोटर गायब, बताया 'वोट की डकैती'

सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने अवैध खनन पर किया कड़ा प्रहार, पांच वाहन जब्त

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने अवैध खनन पर कड़ा प्रहार करते हुए पांच वाहनों को जब्त किया है।थाना बेहट...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने अवैध खनन पर किया कड़ा प्रहार, पांच वाहन जब्त

मनपा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को चौतरफा झटका, करीबी नेताओं ने छोड़ा साथ

मुंबई। बीएमसी चुनाव की वोटिंग से पहले शिवसेना (यूबीटी) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। गोरेगांव से ठाकरे...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मनपा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को चौतरफा झटका, करीबी नेताओं ने छोड़ा साथ

तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में 5 आरोपितों को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट के जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास सायेशा चड्ढा ने फैज-ए-इलाही मस्जिद का अतिक्रमण हटाने के दौरान...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में 5 आरोपितों को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, दो शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख के आभूषण बरामद

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, दो शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख के आभूषण बरामद

उत्तर प्रदेश

संजय सिंह का आरोप, SIR के नाम पर यूपी से 4.5 करोड़ वोटर गायब, बताया 'वोट की डकैती'

   लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
संजय सिंह का आरोप, SIR के नाम पर यूपी से 4.5 करोड़ वोटर गायब, बताया 'वोट की डकैती'

सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने अवैध खनन पर किया कड़ा प्रहार, पांच वाहन जब्त

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने अवैध खनन पर कड़ा प्रहार करते हुए पांच वाहनों को जब्त किया है।थाना बेहट...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने अवैध खनन पर किया कड़ा प्रहार, पांच वाहन जब्त

सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, दो शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख के आभूषण बरामद

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, दो शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख के आभूषण बरामद

मकर संक्रांति व एकादशी पर अयोध्या लेकर काशी व प्रयागराज में करोड़ाें भक्तों ने लगाई डुबकी, कल के लिए विशेष प्रबंध

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति से एक दिन पहले एकादशी पर्व पर बुधवार को राम नगरी अयोध्या से लेकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
मकर संक्रांति व एकादशी पर अयोध्या लेकर काशी व प्रयागराज में करोड़ाें भक्तों ने लगाई डुबकी, कल के लिए विशेष प्रबंध