भारत ने नागरिकों को ईरान छोड़ने की दी सलाह, भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नयी दिल्ली। भारत ने ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों और सरकार की कार्रवाई में मरने वाले लोगों की बढती संख्या के बीच बुधवार को ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है और तेहरान स्थित दूतावास में संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किये हैं। सरकार ने यह कदम क्षेत्रीय तनाव के बढने और व्यापक प्रदर्शनों के बीच तेजी से बदलती सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए उठाया है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा बुधवार को जारी परामर्श में छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यवसायियों और पर्यटकों सहित सभी भारतीय नागरिकों से वाणिज्यिक उड़ानों सहित उपलब्ध किसी भी परिवहन माध्यम से ईरान छोड़ने का आग्रह किया गया है।
यह परामर्श पांच जनवरी को जारी पूर्व चेतावनी के बाद जारी किया गया है। दूतावास ने एक बयान में कहा, "ईरान में बदलती स्थिति को देखते हुए, वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को उपलब्ध परिवहन साधनों के माध्यम से ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है।"
विदेश मंत्रालय ने भी ईरान की यात्रा से बचने के परामर्श को दोहराते हुए भारतीय नागरिकों को "अगले आदेश तक" ईरान न जाने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामददूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों और भारत मूल के लोगों से सतर्कता बरतने और विरोध प्रदर्शनों से दूर रहने तथा भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहने को कहा है। उनसे कहा गया है कि वे यात्रा के दौरान अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें और इस बारे में वह दूतावास से भी मदद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें 'विश्व-मित्र' की भूमिका में भारत: वैश्विक संकट से निपटने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे- पीएम मोदीदूतावास ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किये हैं। लोग दूतावास से मोबाइल नम्बर 989128109115, 989128109109,
989128109102 और 989932179359 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय दूतावास से ई मेल cons.tehran@mea.gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं। दूतावास ने सभी नागरिकों को बिना देरी के दूतावास में पंजीकरण कराने की सलाह दी है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह "कड़ी कार्रवाई" कर सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार ईरान में सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के दौरान 2,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
परामर्श ऐसे समय में जारी किया गया है जब ईरान में आंतरिक अशांति बढ रही है। मानवाधिकार संगठनों और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सरकारी कार्रवाई में मरने वालों की संख्या हाल के हफ्तों में तेजी से बढ़ी है, जिससे सुरक्षा और स्थिरता को लेकर चिंताएं गहराई हैं। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि वे स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।
भारत समय-समय पर इस क्षेत्र के लिए यात्रा परामर्श जारी करता रहा है, लेकिन ताजा चेतावनी उसकी बढ़ती चिंता को दर्शाती है, जो बिगड़ते सुरक्षा माहौल और विदेशी नागरिकों के समक्ष उत्पन्न हो रहे जोखिमों को लेकर है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां