मनपा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को चौतरफा झटका, करीबी नेताओं ने छोड़ा साथ

मुंबई। बीएमसी चुनाव की वोटिंग से पहले शिवसेना (यूबीटी) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। गोरेगांव से ठाकरे गुट के पूर्व नगरसेवक दिलीप शिंदे अपनी पत्नी के साथ शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बुधवार को मुंबई में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में पार्टी में प्रवेश किया।
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया और उनके आगे के राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिलीप शिंदे के पार्टी में शामिल होने से पार्टी की ताकत बढ़ी है। उम्मीद है कि आने वाले चुनावों में पार्टी को इससे बड़ा फायदा होगा। इस अवसर पर उद्य़ोग मंत्री उदय सामंत, शिंदे गुट की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे और कई शिवसैनिक मौजूद थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां