लावारिस मिठाई खाने से एक और मौत, अब तक तीन लोगों की जा चुकी है जान..क्या यह कोई सुनियोजित साजिश है..?

On
School Ad

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में होटल में छोड़ी गई लावारिस मिठाई खाने से बुधवार को एक युवती की मौत हो गई। मंगलवार देर रात लावारिस मिठाई खाने से बीमार हुई युवती को छिंदवाड़ा से नागपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान सुबह 6:30 बजे उसने दम तोड़ दिया। उसके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। लावारिस मिठाई खाने से नगर में तीन दिन में यह तीसरी मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार, पीएचई विभाग के पास स्थित एक होटल में गत 10 जनवरी को कोई मिठाई की थैली छोड़ गया था। जब कोई थैली लेने नहीं लौटा तो पीएचई गार्ड दशरू यदुवंशी (53) ने मिठाई का डिब्बा निकाल लिया। उसने वहीं मौजूद सुंदर लाल कथूरिया (72), उनकी पत्नी संतोषी बाई और पोती खुशबू के साथ मिठाई खा ली। इसके बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 11 जनवरी को गार्ड दशरू की मौत हो गई। इसके दो दिन बाद मंगलवार को सुंदर लाल ने दम तोड़ दिया। बुधवार को खुशबू (27) की भी जान चली गई। अभी संतोषी बाई की हालत गंभीर है।

जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। होटल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी के अनुसार, फूड सैंपल और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।

Views: 178

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सेहत के लिए संजीवनी है शहद और लहसुन का मिश्रण, हृदय रोगों में लाभकारी

नई दिल्ली। आयुर्वेद में प्रकृति से मिली जड़ी-बूटियों से सदियों से रोगों का इलाज किया जा रहा है। कुछ जड़ी-बूटियां...
हेल्थ 
सेहत के लिए संजीवनी है शहद और लहसुन का मिश्रण, हृदय रोगों में लाभकारी

कांशीराम की जयंती पर विपक्षी नेताओं ने किया नमन, खड़गे बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई में योगदान प्रेरणादायी

नई दिल्ली। समाज सुधारक कांशीराम की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के कई...
Breaking News  राष्ट्रीय 
कांशीराम की जयंती पर विपक्षी नेताओं ने किया नमन, खड़गे बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई में योगदान प्रेरणादायी

मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-जबलपुर में बरसेंगे बादल

भोपाल। मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के बीच अब मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-जबलपुर में बरसेंगे बादल

बलोचिस्तान में पुलिस पर हमले, कहीं हथियार छीने, कहीं वाहन फूंके

क्वेटा। बलोचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में सशस्त्र समूहों ने पुलिस बलों को निशाना बनाया है। तुरबत में चोगन कुंड के...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
बलोचिस्तान में पुलिस पर हमले, कहीं हथियार छीने, कहीं वाहन फूंके

मेरठ: लिसाड़ी गेट में दबंगों के हौसले बुलंद, चौकी के बाहर समाजसेवी पर जानलेवा हमला

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद स्थित लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट में दबंगों के हौसले बुलंद, चौकी के बाहर समाजसेवी पर जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, कड़ी सुरक्षा के बीच 19 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, कड़ी सुरक्षा के बीच 19 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा

राम मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल-हथियार पर पाबंदी — ट्रस्ट ने जारी की गाइडलाइन

   अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम सूचना सामने आई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल-हथियार पर पाबंदी — ट्रस्ट ने जारी की गाइडलाइन

परीक्षा प्रक्रिया पर सीएम योगी का सख्त निर्देश, 'किसी भी व्यक्ति, जाति और पंथ पर अमर्यादित टिप्पणी नहीं होगी स्वीकार्य'

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे राज्य में सभी भर्ती बोर्ड के चेयरपर्सन्स के लिए महत्वपूर्ण इसके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
परीक्षा प्रक्रिया पर सीएम योगी का सख्त निर्देश, 'किसी भी व्यक्ति, जाति और पंथ पर अमर्यादित टिप्पणी नहीं होगी स्वीकार्य'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम